back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मजदूर की बेटी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

रायसेन, 22 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में दो सौ रुपये रोज मजदूरी कर कमाने वाले एक व्यक्ति की 13 साल की बेटी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। वाक्या उदयपुरा थाना क्षेत्र का है। ककरुआ निवासी यशपाल सिंह अपनी बेटी रंजना को शनिवार को बाइक से छोड़ने ससुराल उदयपुरा आ रहे थे। बेटी ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। बेटी के पास 14 तोला सोना सहित करीब सात लाख रुपए का सामान था। बैग ककरुआ और उदयपुरा के बीच गिर गया था। बेटी का बैग गिरने के बाद यशपाल सिंह ने बैग को खोजने की कोशिश की, मगर असफलता हाथ लगी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर बैग लौटाने वाले को इनाम देने की घोषणा की, इसके बाद भी असफल रहे तो इसकी जानकारी उदयपुरा थाने में दी गई। बताया गया है कि यह बैग सिलारी में रहने वाले मजदूर मंगल सिंह अहिरवार की 13 वर्षीय बेटी रीना को शनिवार को स्कूल से लौटते समय सड़क पर मिला। वह उस बैग केा लेकर घर आई और शाम को घर लौटे पिता को बैग मिलने की बात बताई। बैग में जेवरात थे। मंगल सिंह अहिरवार बेटी के साथ इस बैग केा लेकर उदयपुरा थाने पहुंचे। उदयपुरा पुलिस से बैग मिलने की सूचना पर यशपाल सिंह के परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बाद में रीना को आभूषण के मालिक और थाना प्रभारी ने सम्मानित किया। हर तरफ मजदूर के परिवार और बेटी की ईमानदारी की चर्चा है। –आईएएनएस एसएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...