back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुवैत ने नए कोरोना वेरिएंट पर 9 अफ्रीकी देशों के साथ उड़ानें निलंबित की

कुवैत सिटी, 28 नवंबर (आईएएनएस)। कुवैत ने शनिवार को 9 अफ्रीकी देशों के साथ सीधी उड़ानों को निलंबित करने का फैसला किया। यह निर्णय नए कोरोना वेरिएंट ओमाइक्रोन की वजह से लिया गया है। कुवैत के सेंटर फॉर गवर्नमेंट कम्युनिकेशन ने कहा कि कुवैत दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, मोजाम्बिक, लेसोथो, इस्वातिनी, जाम्बिया और मलावी के साथ सीधी वाणिज्यिक उड़ानों को निलंबित करेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन देशों से आने वाले कुवैती नागरिक 28 नवंबर से 7 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहेंगे और उन्हें आगमन पर एक पीसीआर टेस्ट और दूसरी बार आने पर छठे दिन टेस्ट कराना होगा। इस बीच उन देशों से आने वाले गैर-कुवैतियों चाहे वे सीधे या अन्य देशों के माध्यम से आते हों उन्हें तब तक प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा जब तक कि वे कम से कम 14 दिनों के लिए किसी तीसरे देश में न रहे हो। कुवैत की सरकार ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे जरूरी मामलों को छोड़कर, वर्तमान में उन देशों की यात्रा करने से बचें। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

Air India की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में आयी तकनीकी समस्या, वापस लौटाना पड़ा विमान, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 887 को टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी खराबी...
spot_img

Latest Stories

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...