नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 के अवसर पर मथुरा में भक्ति का माहौल चरम पर है। सीएम योगी आज दर्शन करेंगे इसलिए ब्रजधाम मथुरा में जन्माष्टमी की तैयारियाँ जोरों पर हैं। शहर के मंदिरों से लेकर गलियों तक हर कोना भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा पहुंचेंगे और जन्मोत्सव समारोह में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर को चार जोन में बाँटा गया है और हजारों पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मंदिरों को फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से दुल्हन की तरह सजाया गया है।
जन्मभूमि मंदिर में विशेष झांकी सजाई गई
जन्मभूमि मंदिर में विशेष झांकी सजाई गई है, वहीं गर्भगृह को चांदी से सजाया गया है। जन्माभिषेक के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे, शोभायात्रा का उद्घाटन करेंगे और विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।भक्तों की सुविधा के लिए साफ-सफाई, जल-व्यवस्था, मोबाइल शौचालय व प्रसाद वितरण की भी विशेष व्यवस्था की गई है। पूरे शहर में श्रद्धा, आस्था और उत्सव का वातावरण है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा दौरे के दौरान पंचजन्य सभागार में योजनाओं का उद्घाटन करेंगे, संतों का सम्मान करेंगे , श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पूजा-अर्चना करेंगे, इसके साथ ही मंदिर परिसर में करेंगे वृक्षारोपण पंचजन्य सभागार में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे और गोवर्धन पर्वत पर आधारित वृत्तचित्र भी देखेंगे।
मथुरा में जन्माष्टमी की रौनक चरम पर
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में जन्माष्टमी 2025 का उल्लास अपने चरम पर है। श्रद्धा और भक्ति से सराबोर इस धार्मिक पर्व में इस बार एक खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मथुरा पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पूजा-अर्चना करेंगे और मंदिर परिसर में एक पौधा भी रोपित करेंगे। यह न केवल धार्मिक आयोजन का हिस्सा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा।
पंचजन्य सभागार में होगा योजनाओं का लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी पंचजन्य सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मथुरा के लिए कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसमें बुनियादी ढांचे, नगर सौंदर्यीकरण और तीर्थाटन सुविधाओं से जुड़ी कई परियोजनाएं शामिल हैं। यह आयोजन स्थानीय विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, चारों तरफ “जय कन्हैया लाल की” के जयघोष और कान्हा की झांकियों से गुलजार गलियां… लेकिन इन सबके बीच सुरक्षा की अभेद दीवार भी खड़ी कर दी गई है।हर गली निगरानी में, हर कदम पर सुरक्षा का पहरा, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।मथुरा को 4 जोन और 18 सेक्टरों में बांट दिया गया है। 5,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और PAC के जवान तैनात किए गए हैं। शहर का माहौल ऐसा है मानो एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय पर्व हो। हर सड़क पर बैरिकेडिंग, चेकिंग और पैदल चल रहे श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं।
न मोबाइल, न घड़ी – मंदिर में सिर्फ भक्ति का प्रवेश
श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में सुरक्षा के चलते मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, चाबी का गुच्छा, लाइटर, बीड़ी-सिगरेट, यहां तक कि छाता और जूते भी वर्जित कर दिए गए हैं।श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे केवल भक्ति का सामान लेकर आएं, बाकी सब कुछ बाहर ही छोड़ दें।
वाहनों पर ब्रेक, श्रद्धा पर नहीं
मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन की सीमाओं पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है।तीन दिन तक चलने वाले कृष्णोत्सव के दौरान,दोपहिया, तिपहिया और कारें भी जन्मस्थान क्षेत्र में नहीं जा सकेंगी।पैदल चलिए, भक्ति में डूबिए – यही इस पर्व का असली मंत्र है।
‘ब्रजधाम डॉट को डॉट इन’ – श्रद्धालुओं के लिए डिजिटल साथी
भक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने एक वेबसाइट लॉन्च की है, www.brajdham.co.inयहां से मिलेंगी आपको मंदिरों की जानकारी, रूट्स, पार्किंग और सभी प्रतिबंधों की खबर। मतलब, श्रद्धा की डगर अब होगी टेक्नोलॉजी के संग।
जब मुख्यमंत्री भी बनेंगे कान्हा के भक्त
आज मथुरा पहुंच रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।वो श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पूजा-अर्चना करेंगे,एक पौधा रोपेंगे, औरसंत समाज का सम्मान करेंगे।इसके बाद वे पांचजन्य सभागार में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। और गोवर्धन पर्वत पर बनी एक वृत्तचित्र भी देखेंगे।
शोभायात्रा में झूमे कान्हा के रंग, कलाकारों ने मोहा मन
300 से अधिक लोक कलाकार, बांके बिहारी के स्वरूप में सजे बाल गोपाल, बृज की रासलीला, मटकी फोड़ के दृश्य हर मोड़ पर नाचती-गाती आस्था मुख्य केंद्र है। शोभायात्रा का रूट:मुख्य द्वार डीग गेट, रूपम सिनेमा तिराहा, गोविंद नगर थाना, महाविद्या कॉलोनी, पोतरा कुंड, पुनः मुख्य द्वार। रेल और रोडवेज भी तैयार है। यात्रियों के स्वागत में भीड़ को संभालने के लिए रेलवे और रोडवेज ने अतिरिक्त व्यवस्थाएं की हैं। हर स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क, गाइड और अनाउंसमेंट्स से माहौल भक्तिमय बन चुका है।
कृष्ण नगरी में कदम रखते ही कानों में गूंजती है बांसुरी
मथुरा आज किसी जन्मोत्सव की बारात सी लगती है। हर दीवार, हर मोड़, हर द्वार पर राधा-कृष्ण की कहानियां सांस ले रही हैं।यदि आप इस बार मथुरा जा रहे हैं,तो ध्यान रखिए सिर्फ प्रेम ले जाइए, अहंकार नहीं।सिर्फ श्रद्धा रखिए, संदेह नहीं।और सबसे जरूरी नियमों का पालन कीजिए।
“





