back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आन्ध्र की तीन और तेलंगाना की छह विधान परिषद सीटों पर कोविड के चलते चुनाव टला

नई दिल्ली, 13 मई (हि.स.)। चुनाव आयोग ने आन्ध्र प्रदेश की तीन और तेलंगाना की छह विधान परिषद सीटों पर चुनाव कोविड महामारी की दूसरी लहर के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए टाल दिया है। आन्ध्र प्रदेश के विधान परिषद सदस्यों का 31 मई और तेलंगाना के विधानपरिषद सदस्यों का कार्यकाल 3 जून को समाप्त होने जा रहा है। इन सभी का चुनाव विधायकों के द्वारा किया जाना है। आयोग ने इस संबंध में गुरुवार को बैठक की थी। बैठक में माना गया है कि वर्तमान कोविड की स्थिति को देखते हुए इन सीटों पर चुनाव कराना सही नहीं होगा। आयोग का कहना है कि आने वाले समय में इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...