नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता के RG kar अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया है। मायावती ने कहा है कि TMC सरकार इसे अपने बचाव में राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है।
मायावती ने एक्स पर किया पोस्ट
“बंगाल में लेडी डाक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर जघन्यता पर पूरा देश चिन्तित व आक्रोशित, फिर भी TMC सरकार अपने बचाव में इसे धार्मिक व राजनीतिक रंग देने में लगी है। वहीं विपक्ष भी इस मामले में कम नहीं। ऐसे में दोषियों को सख्त सजा व पीड़ित परिवार को न्याय कैसे मिले इसकी चिन्ता जरूरी है।”
दोषियों के विरुद्ध की जाए सख्त कार्रवाई
उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा कि, “इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप आदि को त्याग कर असली दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई के लिए सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आगे आना होगा। पीड़ित परिवार ने मुआवजा नहीं लेने व न्याय की बात कही है, उनकी पीड़ा व घटना को लेकर इंसाफ के तकाज़े पर सभी को गंभीर होने की जरूरत है।”
उल्लेखनीय है कि कोलकाता के RG kar Medical college में लेडी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर मामले को लेकर आज पूरे देश में डॉक्टर्स की राष्ट्रव्यापी हड़ताल है। यह सब लोग अपने विरोध प्रदर्शन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अस्पतलों में कई सेवाएं रोक दी गई हैं। यब लोग न्याय चाहते हैं।
इस पर BJP के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि यह सब लोग राजनीतिक गिद्द हैं जो महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अपने हित को देखते हुए बात करते हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों को वोट बैंक पॉलिटिक्स से आगे बढ़ना चाहिए और ऐसे अपराधों पर चुप्पी को तोड़ना चाहिए।
वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News |





