नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में रेप व मर्डर मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल जिस दिन ट्रेनी डॉक्टर की मौत हुई थी, उस दिन अस्पताल की तरफ से मृतक डॉक्टर के परिजनों को तीन कॉल किए गए थे। जिसमें परिजनों को बताया गया कि उसकी बेटी ने आत्महत्या कर लिया है। इस मामले में 3 ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि रफ्तार की टीम इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करती।
ऑडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
वायरल ऑडियो में दावा किया जा रहा है कि ये कॉल आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के स्टाफ सदस्य की ओर से की गई थी। ऑडियो सुनने से पता चल रहा है कि कॉल के समय जूनियर डॉक्टर की हालत को लेकर अस्पताल में अफरातफरी की स्थिति थी।
सहायक अधीक्षक के रूप में दिया अपना परिचय
पहले ऑडियो टेप में फोन करने वाली महिला ने मृतका के पिता को अपना परिचय अस्पताल की सहायक अधीक्षक के रूप में देते हुए कहती है कि- आपकी बेटी ठीक नहीं है। क्या आप तुरंत अस्पताल आ सकते हैं? अनहोनी की आशंका से पिता अपनी बेटी के बारे में जानना चाहते हैं तो महिला ने कहा कि वो ठीक नहीं है। हम भर्ती कर रहे हैं। क्या आप जल्दी आ सकते हैं ?
पिता के द्वारा जब ज्यादा दबाव डाला गया तो फोन करने वाली महिला ने कहा कि जब आप यहां पर आएंगे तो आपको डॉक्टर बताएंगे कि क्या हुआ है। आपका नंबर हमें मिला है इसलिए कॉल किए हैं। इसके बाद फोन काट दिया जाता है। थोड़ी देर बाद दोबारा से वहीं मिला कॉल करती है और पिता से कहती है कि उसकी हालत बहुत गंभीर है। जितना जल्दी हो सके, अस्पताल पहुंचें।
पिता के बार-बार पूछने पर भी नहीं दी जाती है जानकारी
यह सुनकर पिता घबरा जाते हैं, उन्होंने फिर से उस महिला से परिचय पूछा तो महिला ने कहा कि मैं अस्पताल की सहायक अधीक्षक हूं। मैं डॉक्टर नहीं हूं। इसपर पिता जोर देकर पूछते हैं कि क्या कोई डॉक्टर आसपास मौजूद है। पिता के द्वारा ये कहते हीं कॉल कट जाता है।
इसके बाद फिर से तीसरी बार कॉल आती है। जिसमें उस महिला ने कहा कि उसने आत्महत्या कर ली होगी या उसकी मौत हो गई है। हम अस्पताल में हैं। पुलिस भी यहीं है। पुलिस के सामने ही आपको कॉल कर रही हूं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा
बता दें कि 9 अगस्त 2024 को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतक ट्रेनी डॉक्टर की 12 अगस्त को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। जिसमें बताया गया कि उसके साथ रेप व मारपीट के बाद उसकी गला और मुंह दबाकर हत्या की गई थी। घटना 9 अगस्त की सुबह 3-5 बजे के बीच होने का अनुमान है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ने डॉक्टर का बुरी तरह से यौन शोषण किया था। उसके प्राइवेट पार्ट्स पर गहरे घाव थे। आरोपी ने डॉक्टर की चीख को दबाने के लिए उसकी नाक, मुंह और गले को लगातार दबाया। गला दबाने से थायराइड कार्टिलेज टूट गया था। वहीं मृतका के दोनों आंख, मुंह और प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था।





