नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोलकाता रेप और हत्या मामले में पूर्व प्रिंसिपल पर शक दिन प्रतिदिन शक गहराता जा रहा है। घटना के तुरंत बाद इस्तीफा देने के बाद शक के दायरे में आने वाले संदीप घोष की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। संदीप के पड़ोसियों ने उनपर अपनी पत्नी से अभद्रता करने का आरोप लगाया है, पड़ोसियों का दावा है कि वह अपनी पत्नी से हैवानों जैसा व्यवहार करता है।
पत्नी से करता था मारपीट
मामले की तफ्तीश के दौरान बारासात में संदीप के पड़ोसियों ने बताया कि उन्होने संदीप की भयावता को अपनी आंखों से देखा है। पड़ोसियों का दावा है कि जब वह अर्जुन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल थे उस समय वह अपनी पत्नी के साथ बारासात में ही रहा करते थे। उनके घर में लड़ाई झगड़ा लगभग रोज की बात हो गई थी, लेकिन हद तो तब हो गई जब उसने अपनी पत्नी को उस समय बुरी तरह प्रताड़ित किया जब उन्होने 14 दिन पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया था। पड़ोसियों ने यह भी बताया कि वह शुरू से ही लड़ाकू प्रवृति के थे और हर छोटी से छोटी बात पर हमेशा लड़ने के लिए तैयार रहते थे।
CBI की रडार पर संदीप घोष
कोलकाता कांड के बाद संदीप सीबीआई के शिकंजे में फंसे हुए हैं। उनपर अवैध कमीशन लेने और नियुक्तियों में गडबड़ी करने का आरोप लगा है। CBI संदीप घोष से अबतक पिछले 4 दिन में 53 घंटे पूछताछ कर चुकी है। जरुरत पड़ने पर CBI उनका पॉलीग्राफ टेस्ट भी करा सकती है, हालांकि कोर्ट ने अभी इसकी इजाजत नहीं दी है।
विवादों से है पुराना नाता
घोष के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें की गई हैं जिन पर कार्रवाई करते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने 2 बार तबादले के आदेश दिए गए थे। इतना ही नहीं उनपर पोस्टमार्टम के लिए रखी गई लाशों के गैर कानूनी इस्तेमाल के आरोप भी लग चुके हैं।





