back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किमिन विवादः बीआरओ ने कहा- अनजाने में हुई गलती से अधिक कुछ नहीं

इटानगर, 26 जून (हि.स)। अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जि़ला को असम का हिस्सा बताना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह अनजाने में हुई गलती से ज्यादा कुछ नहीं है। यह सड़क उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित करने के दबाव में हुआ। ये बातें शनिवार को सीमा सड़क संगठन के अतिरिक्त महानिदेशक पीके सिंह ने एक वर्चुवल मीडिया ब्रिफिंग में कही। अरुणाचल प्रदेश के लोगों से उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि किसी भी तरह से बीआरओ का अरुणाचल प्रदेश के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने बताया कि 15 जून को जब उन्होंने क्षेत्र का दौरा किया तो अनजाने में दो साइन बोर्ड की सिफारिश की। एक हेलीपैड पर और एक आईटीबीपी के मुख्य प्रवेश द्वार पर, जहां अरुणाचल प्रदेश लिखा हुआ था जोकि आधिकारिक रूप से नहीं था। उद्घाटन के दिन कोई विवाद उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को गूगल असम का हिस्सा दिखा रहा था जबकि, वहां के कार्यालय से भी उन्हें कोई सुझाव नहीं दिया गया था। बीआरओ एक प्रमुख निर्माण एजेंसी होने के नाते अपने अनिवार्य कार्य को पूर्ण समर्पण, भक्ति, अटूट प्रतिबद्धता और ‘कनेक्टिंग प्लेस-कनेक्टिंग पीपुल’ के एजेंडे के साथ कार्य कर रहा है। इस दर्शन ने संगठन को बहुत सारी प्रशंसा दिया तथा ख्याति अर्जित की। पूरे देश के लाखों दिलों का जीता है। संगठन ने अतीत में कभी भी भविष्य को आदर्श नहीं बनाया है। किसी भी अवांछित लाभ को हासिल करने के लिए तुच्छ मुद्दों में लिप्त नहीं हुआ है। विवाद हमेशा एक संगठन के विकास के लिए हानिकारक होते हैं। स्थल चयन की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पूरी तरह से अनजाने में हुई थी। कार्यक्रम की शुरुआत अरुणाचल के कुरुंग कुमे जिला में हुरी नामक स्थान से हुई थी, लेकिन मौजूदा मानसून की स्थिति के कारण इसे मैदानी इलाकों में स्थानांतरित कर दिया गया था। पूरे आयोजन को सुचारू रूप से करने के लिए प्रशासनिक कारणों से ई-उद्घाटन स्थल का चयन किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/तागू/अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पैपराजी पर फिर गुस्सा हुईं जया बच्चन, करण जौहर का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में आयोजित एक हॉनर अवॉर्ड नाइट के दौरान दिग्गज अदाकारा जया बच्चन एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक स्वभाव...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵