नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के चर्चित शिक्षक Khan Sir का कोईलवर में बड़ी यूनिवर्सिटी बनाने का सपना फिलहाल टूटता नजर आ रहा है। उन्होंने खुद बताया कि जिन जमीनों की खरीद शुरू हो चुकी थी, अब उन्हें वही जमीन बेचनी पड़ रही है। उनका आरोप है कि स्थानीय स्तर पर “बहुत टॉर्चर” किया गया।
1000 एकड़ में बननी थी हाईटेक यूनिवर्सिटी
खान सर पटना से सटे कोईलवर इलाके में करीब 1000 एकड़ जमीन पर एक आधुनिक और आत्मनिर्भर यूनिवर्सिटी बनाना चाहते थे। उनका प्लान था कि 25,000 छात्रों के पढ़ने और रहने की व्यवस्था हो कैंपस में खुद का बिजली उत्पादन सिस्टम हो एमबीए छात्रों द्वारा संचालित मॉल जैसी प्रैक्टिकल लर्निंग सुविधाएं हों छात्रों को किताबों के साथ-साथ असली बिजनेस और टेक्निकल सिस्टम की ट्रेनिंग मिले शुरुआती चरण में 10-15 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री भी हो चुकी थी और कई जमीन मालिकों को एडवांस राशि दी जा चुकी थी।
अचानक क्यों बदले हालात?
खान सर के मुताबिक जैसे ही इलाके में यूनिवर्सिटी बनने की खबर फैली, जमीन के दाम कई गुना बढ़ा दिए गए। उन्होंने दावा किया कि पहले से तय कीमत के बावजूद कुछ जमीन मालिकों ने रजिस्ट्री से इनकार कर दिया मार्केट रेट से ज्यादा कीमत देने के बाद भी सौदा पूरा नहीं हो पाया जमीन की कीमतें 10 गुना तक बढ़ा दी गईं उनका कहना है कि परिस्थितियां इतनी जटिल हो गईं कि उन्हें पहले से खरीदी जमीन भी बेचने का फैसला लेना पड़ा।
“बहुत टॉर्चर किया गया”, बोले खान सर
खान सर ने कहा कि यूनिवर्सिटी से इलाके का विकास होता, लेकिन जिस तरह से दबाव और परेशानी का माहौल बनाया गया, उससे उनका मन टूट गया। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि उनका सपना चकनाचूर हो गया। हालांकि उन्होंने साफ किया कि यूनिवर्सिटी बनाने का सपना अभी खत्म नहीं हुआ है। अब वे नई जगह पर प्रोजेक्ट शिफ्ट करेंगे लोकेशन सार्वजनिक नहीं करेंगे जमीन सीधे अपने नाम से नहीं खरीदेंगे अलग-अलग लोगों के नाम से रजिस्ट्री कर बाद में ट्रांसफर करवाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरीके से खर्च बढ़ेगा, लेकिन प्रोजेक्ट सुरक्षित रहेगा। कोईलवर में Khan Sir University का सपना भले फिलहाल रुक गया हो, लेकिन खान सर ने साफ कर दिया है कि वे अपने विजन से पीछे नहीं हटेंगे। अब देखना होगा कि उनकी नई योजना कहां और कब आकार लेती है।





