back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अभी भी धधक रही केशव प्रसाद के दिल की ‘आग’, बोले- चुनाव सरकार के बल पर नहीं जीता जाता, चुनाव पार्टी ही लड़ती है

केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी बीजेपी पिछड़ा मोर्चा के एक कार्यक्रम में कहा कि चुनाव सरकार के बल पर नहीं जीता जाता, चुनाव पार्टी ही लड़ती है और पार्टी ही जीतती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। योगी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। यूपी बीजेपी पिछड़ा मोर्चा के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मोहरा बन चुके अखिलेश यादव ने बहुत योजनाबद्ध तरीके से पिछड़ों और दलितों को धोखा दिया है। इससे उनके पतन की शुरुआत हो चुकी है।

अखिलेश यादव व उनकी कंपनी है अपराधियों का सरगना

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और उनकी कंपनी यूपी में भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का सरगना है। अगर सपा और अपराधियों-भ्रष्टाचारियों का रिश्ता खत्म हो गया तो हमें मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। सपा और कांग्रेस ने चुनाव में वोट के लिए बहुत झूठ बोला है।

अगर 272 सीटें मिलती तो बहुत खुशी होती- केशव प्रसाद

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 240 सीटें मिलीं, अगर 272 से ज्यादा सीटें मिलती तो हम सभी को खुशी होती। हमें इसका मलाल तो है और आपको भी होगा। पीएम मोदी देश को कभी कमजोर नहीं देखना चाहते हैं। देश का ओबीसी वर्ग, आदिवासी वर्ग किसी कीमत पर नरेंद्र मोदी को कमजोर नहीं देखना चाहता। इस बार हम चूक गए, लेकिन अब नहीं चूकेंगे। बीजेपी ही वर्तमान और भविष्य है। सिर्फ बीजेपी ही सबका साथ सबका विकास की बात करती है।

‘सपा में पिछड़ों को नहीं मिलता सम्मान’

केशव प्रसाद ने आगे कहा कि अगर पिछड़ों को समाजवादी पार्टी में सम्मान मिलता तो क्या 2014, 2017 और 2019 व 2022 में बीजेपी को कभी इतनी सीटें मिलती? हमें इस बार भी जीत मिली है। हालांकि ये कुछ सीटें जरूर ले गए हैं। हमलोग आत्मविश्वास में फंसे हैं। चुनवा सदा पार्टी ही लड़ती है और पार्टी ही जीतती है।

चुनाव पार्टी ही लड़ती है और पार्टी ही जीतती है- केशव प्रसाद मौर्य

उन्होंने आगे कहा कि जब सरकार नहीं थी तब हम जीते। चुनाव सरकार के बल पर नहीं जीता जाता, चुनाव पार्टी ही लड़ती है और पार्टी ही जीतती है। इस बार जो चूक हुई है उससे सबक लेकर साल 2027 में हमें अपने इलाकों में जाकर मेहनत करनी है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘चप्पल-जूता चलके जेल जाओगे…’ गढ़मुक्तेश्वर में विकास कार्यों पर प्रोजेक्ट मैनेजर पर भड़के BJP विधायक हरेंद्र तेवतिया

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गढ़मुक्तेश्वर में चल रहे पर्यटन विकास कार्यों को लेकर बीजेपी विधायक हरेंद्र तेवतिया गुरुवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान...
spot_img

Latest Stories

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...