back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM विजयन ने की पीएम मोदी के काम की सराहना, विकास की योजनाओं का किया उल्लेख

पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम में नई ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ और कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर CM विजयन ने खुले दिल से की PM मोदी की तारीफ की।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केरल के तिरुवनंतपुरम में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने राज्य में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं और नई ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इस मौके पर प्रधानमंत्री की खुले दिल से तारीफ की और कहा कि ये परियोजनाएं राज्य के विकास के लिए अहम हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार भी जताया।

मुख्यमंत्री विजयन ने किया पीएम मोदी का स्वागत

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा, “यह बहुत गर्व और खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत हमारे राज्य के ‘ईश्वर के अपने देश’ में हो रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा लॉन्च किए गए प्रोजेक्ट्स केरल के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।” विजयन ने बताया कि इस कार्यक्रम में CSIR-NIIST इनोवेशन हब का शिलान्यास, पूजप्पुरा हेड पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन और PM SVANIDHI योजना का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत एक लाख लाभार्थियों को वित्तीय सहायता और क्रेडिट कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं।

केरल को मिली चार नई ट्रेन सेवाओं की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर चार नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें-नागरकोइल-मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम-तंबरम और तिरुवनंतपुरम-चार्लपल्ली-और एक पैसेंजर ट्रेन (त्रिशूर-गुरुवायूर) शामिल हैं। ये ट्रेनें केरल को तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से बेहतर जोड़ेंगी। मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि यह राज्य सरकार और केंद्र के बीच सहयोग का प्रतीक है और उम्मीद है कि अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी समय पर मंजूरी मिलेगी।

पीएम मोदी ने केरल को और भी सौगात दी

प्रधानमंत्री मोदी ने PM SVANIDHI योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को क्रेडिट कार्ड और लोन प्रदान किए, जिससे एक लाख लाभार्थियों को सीधे आर्थिक मदद मिलेगी। इसके अलावा CSIR-NIIST इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप हब का शिलान्यास किया गया, जो राज्य में विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देगा। पूजप्पुरा हेड पोस्ट ऑफिस का नया भवन भी उद्घाटित किया गया, जो बेहतर पोस्टल और बैंकिंग सेवाएं देगा।

राज्यपाल और अधिकारी भी मौजूद रहे

इस कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, अन्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विजयन ने इस मौके पर कहा कि यह केरल के लिए एक यादगार दिन है और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में विकास की नई राह खुलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री को दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि केरल की अन्य मांगों को भी समय पर पूरा किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज विवाद: हाईकोर्ट ने लगाया बैन, मेकर्स करेंगे सुप्रीम कोर्ट में अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की चर्चित फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी,...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...