नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने हाल में ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के केरल से चुनाव जीतने को लेकर हमला बोला था। नितेश राणे ने केरल को मिनी पाकिस्तान बता दिया था। जब इस पर जमकर हंगामा हुआ तो नितेश राणे ने 30 दिसंबर 2024 को अपने मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर सफाई दी और कहा कि मैने केरल को इसलिए मिनी पाकिस्तान कहा था, क्योंकि वहां लव जिहाद की घटना तेजी से बढ़ रही है। केरल में हिंदू महिलाओं का धर्मांतरण किया जाता है। भारत कैसे हिंदू राष्ट्र बना रहे, इसके लिए हमें प्रयास करने होंगे। वहीं नितेश राणे ने केरल से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के चुनाव जीतने पर कहा था कि इन लोगों को आतंकियों का समर्थन है, जिनके वोटो के कारण इन्हें जीत हासिल हुई। इसके बाद नितेश राणे ने कहा था कि अगर में गलत हूं तो कांग्रेस मुझे गलत साबित करके दिखाए। बीजेपी नेता नितेश राणे के इस विवादित बयान पर आपत्ति जताते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बड़ा बयान दिया है।
पिनराई विजयन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बीजेपी नेता नितेश राणे पर केरल को बदनाम करने का आरोप लगाया। सीएम पिनराई विजयन ने कहा कि यह संघ परिवार का एजेंडा है। पिनराई विजयन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “महाराष्ट्र के मत्स्य पालन और जहाजरानी मंत्री नितेश राणे का केरल को ‘मिनी-पाकिस्तान’ करार देना बेहद दुर्भावनापूर्ण और पूरी तरह से निंदनीय है। इस तरह की बयानबाजी धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिक सद्भाव के गढ़ केरल के खिलाफ संघ परिवार द्वारा चलाए गए घृणा अभियान को दर्शाती है। हम केरल पर इस वीभत्स हमले की कड़ी निंदा करते हैं, और सभी लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष ताकतों से संघ परिवार के घृणित प्रचार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान करते हैं।”
नितेश राणे BJP के वरिष्ठ नेता नारायण राणे के बेटे हैं
नितेश राणे बीजेपी के वरिष्ठ नेता नारायण राणे के बेटे हैं। नितेश राणे और नारायण राणे दोनों ही महाराष्ट्र की राजनीति के बड़े चेहरे हैं। नीतीश राणे को महाराष्ट्र क मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने मंत्रिमंडल में जगह दी हुई है। नितेश राणे महाराष्ट्र सरकार में मत्स्य पालन और जहाजरानी मंत्री हैं।े





