back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केजरीवाल का दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर अमित शाह पर हमला, कहा- अगर नहीं संभल रहा तो किसी और को दें मौका

केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर अमित शाह पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अगर आपसे देश की राजधानी की कानून व्यवस्था नहीं संभाली जा रही है तो इसकी जिम्मेदारी किसी और को दे दें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 28 नवंबर 2024 को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मोदी सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा हमला बोला। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाने में पूरी तरह से असफल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली पूरी दुनिया की सबसे असुरक्षित राजधानी है।

“देश की राजधानी की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से डगमगा गई है”

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने देश की राजधानी दिल्ली में हाल में हुई आपराधिक घटनाओं का एक मैप भी जारी किया है, जिसमे उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की है कि यह आपराधिक घटनाएं देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सरकारी आवास से कुछ किलोमीटर के दायरे में ही हुई हैं।अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कहा कि उन्हें आज यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बड़े ही भारी मन और दुख के साथ करनी पड़ रही है। देश की राजधानी की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से डगमगा गई है।

दिल्ली में मुंबई की तरह गैंगवार की घटनाएं हो रही हैं। आज दिल्ली दुनिया की सबसे असुरक्षित राजधानी बन गयी है। तीन महीने में यमुना पार में ही गैंगवार में 20 लोगों की जान चली गई। 10 साल पहले दिल्ली की जनता ने मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसके बाद मैने दिल्ली के स्कूल, , स्वास्थ्य, बिजली, पानी आदि सब ठीक की। लेकिन दिल्ली की कानून-व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन आती है, जिसपर उन्होंने कोई भी सुधार नहीं किया। 

“अगर नहीं संभल रहा तो किसी और को दें मौका”

अरविंद केजरीवाल ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि ये लोग(भाजपा) बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ का नारा लगाते हैं। देश की राजधानी की बेटियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी हमारी थी, जिसको हमने बखूबी निभाया। लेकिन बेटियों को बचाने की जिम्मेदारी आप लोगों की थी, जिसमे आप असफल रहे। आपने दिल्ली को दुनिया की सबसे असुरक्षित राजधानी क्यों बनाया। आपने 10 साल के कार्यकाल में इसको रोकने के लिए क्या कदम उठाए। देश की राजधानी के लोग जाएं तो जाएं कहां। दिल्ली के लोग डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं। अगर आपसे दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है तो किसी और को इसकी जिम्मेदारी दे दें।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...