back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केजरीवाल 1- पंजाब : ‘आप’ सरकार सत्ता में आई तो प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली

-पुराने बिजली बिल माफ, 24 घंटे बिजली मिलेगी चंडीगढ़, 29 जून (हि. स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वे बड़ी महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में सत्ता में आई तो प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सबसे महंगी बिजली पंजाब में मिलती है जबकि पंजाब खुद बिजली का उत्पादन करता है, फ़िर भी बिजली महंगी है क्योंकि पंजाब की सत्ता और बिजली कंपनियों में सांठगांठ है। दिल्ली बिजली का उत्पादन नहीं करती, फिर भी बिजली सस्ती है। दिल्ली में भी ऐसी सांठगांठ थी। अब पंजाब में भी ये करना है- केजरीवाल ने कहा कि वे तीन घोषणाएं कर रहे हैं। अगर आप पंजाब में सत्ता में आई तो हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। इससे पंजाब के 80 प्रतिशत लोगों का बिजली बिल ज़ीरो हो जाएगा और बिजली 24 घंटे मिलेगी। उन्होंने कहा कि दूसरा ऐलान यह कि जिनके भी पुराने घरेलू बिल हैं, सब माफ होंगे। तीसरा, 24 घंटे बिजली फ्री मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि ये केजरीवाल की गारंटी है। कैप्टन के झूठे वादे नहीं। सरकार बनते ही मुफ्त बिजली मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ नरेंद्र जग्गा

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵