श्रीनगर, 12 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में गुरुवार को आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, राजस्व विभाग के उस कर्मचारी की पहचान राहुल भट के रूप में हुई है, जिसे बडगाम स्थित तहसील कार्यालय में आतंकवादियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। बयान के अनुसार, गोली लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें श्रीनगर के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था, जहां बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। सूत्रों ने कहा, इलाके को तलाशी के लिए घेर लिया गया है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम




