back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच हुआ पैचअप, इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में करेंगे साथ काम

कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच सब ठीक हो गया है। कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म धर्मा प्रोडक्शन बना रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 2024 एक्‍टर कार्तिक आर्यन के लिए धमाकेदार साबित हुआ। अब उन्‍होंने अपनी अगली फिल्म का ऐलान भी कर दिया है। कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म धर्मा प्रोडक्शन की ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ होगी। ये केवल फिल्म का ऐलान नहीं है बल्कि ये ऐलान भी है कि कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच सब ठीक हो गया है। कार्तिक आर्यन ने लिखा, ‘मम्मी की खाई कसम, ये मम्मी बॉय पूरी करके ही रहता है! तुम्हारा रूमी। फेवरेट रोमांटिक कॉमेडी के लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं।’ 

तीन साल पहले दोनों के बीच हुई थी अनबन  

साल 2021 में कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच अनबन की खबरें सामने आईं थीं। करण की टीम ने आर्यन पर अन प्रोफेशनल होने का आरोप लगाया था। खबर थी कि दोनों के बीच मतभेदों के चलते कार्तिक को फिल्म दोस्ताना 2 से बाहर कर दिया गया है। हालांकि लंबे समय तक एक्टर ने इस मामले को लेकर कुछ नहीं कहा था। अब 3 साल बाद दोनों के बीच फिर पैचअप हुआ है। 

कब रिलीज होगी कार्तिक की फिल्म?

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर कार्तिक ने हाल ही में अनाउंसमेंट किया है। यह फिल्‍म अगले साल साल 2026 में क्रिसमस पर आएगी। इस मूवी को यह जवानी है दीवानी के मेकर्स बनाएंगे। फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले शूट की जाएगी। यह फिल्म इसलिए खास रहेगी क्योंकि इसमें कार्तिक और करण साथ काम करेंगे। 

वहीं एक्‍टर कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें उनकी हाल ही में फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ रिलीज हो चुकी है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का बिजनेस किया। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव ने काम किया। 

Advertisementspot_img

Also Read:

करण जौहर की पोस्ट ने बढ़ाया यामी गौतम का स्टारडम, बोले – इस फिल्म ने आंसू ला दिए..

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फिल्म हक के रिलीज़ के बाद यामी गौतम और इमरान हाशमी की परफॉर्मेंस को दर्शकों और सेलेब्रिटीज़ से जबरदस्त प्यार मिल...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...