back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक कांग्रेस विधायक ने दलित संत के मुंह से निकालकर खाया खाना, वीडियो वायरल

बेंगलुरु, 23 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक दलित संत के मुंह से निकले खाने को खाते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया, ताकि लोगों में जाति और धर्म को लेकर कोई भेदभाव न हो। इस वायरल वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। दरअलस, कांग्रेस नेता जमीर खान और दलित संत नारायण स्वामी जी डॉ अंबेडकर जयंती और ईद मिलन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान भाषण देते समय जमीर खान भावुक हो गए। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, उन्होंने अपने उदाहरण से सभी को चौंका दिया। दलित संत के मुंह से निकला हुआ खाना खाने के बाद जमीर खान ने कहा, मानवता सभी मनुष्यों को बांधती है। जाति और धर्म से ऊपर है। समारोह के दौरान जमीर ने नगर निगम के कार्यकर्ताओं को खाना भी परोसा। उन्होंने कहा कि सच्चा धर्म इंसानों की तरह रहना है। उन्होंने आगे कहा कि जाति और धर्म मानव बंधन में कभी हस्तक्षेप नहीं करते, हम सभी को भाइयों की तरह रहना चाहिए। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...