back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक: छात्राओं को हिजाब पहनकर परीक्षा देने की अनुमति देने पर 7 निलंबित

गडग (कर्नाटक), 30 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक शिक्षा विभाग ने गडग जिले में हिजाब पहनकर आई छात्राओं को एसएसएलसी (कक्षा 10) की परीक्षा देने की अनुमति देने के लिए दो अधीक्षकों सहित 7 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। विभाग ने निलंबित किए गए कर्मचारियों के खिलाफ जांच के भी आदेश दिए हैं। इन शिक्षकों और अधीक्षकों ने गडग के सी. एस. पाटिल परीक्षा केंद्र में सोमवार को हिजाब पहनकर आई लड़कियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी थी। इस बीच, श्रीराम सेने कलबुर्गी जिलाध्यक्ष, निंगन्ना गौड़ा पाटिल ने कलबुर्गी के प्रखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पास शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें जेवर्गी तालुक में इजेरी उर्दू स्कूल के शिक्षक मोहम्मद अली को हिजाब पहनकर परीक्षा लिखने की अनुमति देने के लिए निलंबित करने की मांग की गई है। उन्होंने अपनी शिकायत में चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कर्नाटक उच्च न्यायालय की विशेष खंडपीठ द्वारा हिजाब पहनकर कक्षाओं में जाने की अनुमति देने की मांग करने वाली याचिकाओं को खारिज करने के बाद, सरकार ने राज्य में परीक्षा लिखते समय हिजाब पहनने पर रोक लगा दी है। अल्पसंख्यक समुदाय की अधिकांश छात्राएं स्कूल की ओर से निर्धारित वर्दी में और बिना हिजाब के परीक्षा में शामिल हो रहीं हैं। मुस्लिम छात्राओं के लिए बुर्का या हिजाब उतारने और फिर परीक्षा में शामिल होने के लिए अलग कमरे की व्यवस्था की जा रही है। इससे पहले सोमवार को बेंगलुरु के राजाजीनगर में हिजाब पहनकर परीक्षा की निगरानी कर रही एक महिला निरीक्षक को हिजाब उतारने से मना करने पर निलंबित कर दिया गया था। हिजाब हटाने के लिए कहने पर कई छात्राएं अनुपस्थित रहीं और परीक्षा केंद्रों से वापस चली गईं। इस शैक्षणिक वर्ष में एसएसएलसी परीक्षा के लिए 8,73,846 छात्रों ने नामांकन किया है, जिसमें 4,52,732 छात्र और 4,21,110 छात्राएं हैं। थर्ड जेंडर के चार छात्र और 5,307 दिव्यांग बच्चे भी परीक्षा दे रहे हैं। एसएसएलसी परीक्षा के पहले दिन 20,000 से अधिक छात्र अनुपस्थित रहे थे। एसएसएलसी (कक्षा 10) की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू हुईं हैं और यह 11 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...