नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। कर्नाटक बोर्ड के उन लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है जिन्होंने इस साल 10वीं क्लास की परीक्षा दी थी। वह टकटकी लगाए अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC 10वीं) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट जान सकते हैं।
ऐसे चेक करें कर्नाटक बोर्ड का रिजल्ट
1. सबसे पहले कर्नाटक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर मौजूद SSLC 10th Exam Results 2025 पर क्लिक करें।
3. अब अपना रोल नंबर डालें और लॉग इन कर लें।
4. बस आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
5. इस डिजिटल मार्कशीट का आप स्क्रीनशॉट ले सकते हैं या फिर इसकी पीडीएफ भी निकाल सकते हैं।
असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा सुधार परीक्षा का मौका
KSEAB ने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस साल एक अहम बदलाव किया है। इस बार बोर्ड ने घोषणा की है कि जो छात्र परीक्षा में असफल होते हैं या अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होते, उन्हें ‘परीक्षा 2’ और ‘परीक्षा 3’ के रूप में दो बार दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
9 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
SSLC परीक्षा 2025 का 21 मार्च से 4 अप्रैल के बीच हुई थी। राज्य के कुल 2,818 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें कुल 8.96 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिनमें से 4,61,563 छात्र और 4,34,884 छात्राएं थीं। परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित हुई थी, जिसमें गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और तीन भाषाओं के पेपर शामिल थे।





