back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैलाश चौधरी दिल्ली-बाड़मेर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी शुक्रवार को पहली बार पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से बाड़मेर के लिए प्रस्थान करने वाली नई ट्रेन दिल्ली – बाड़मेर एक्सप्रेस (20488) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी शुक्रवार शाम 3:40 बजे बाड़मेर से दिल्ली और दिल्ली से बाड़मेर के बीच रेल मंत्रालय की ओर से नई रेलसेवा को स्वीकृति मिलने के बाद उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पहली बार पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से बाड़मेर के लिए प्रस्थान करने वाली दिल्ली – बाड़मेर एक्सप्रेस (20488) ट्रेन दिल्ली से रवाना होकर वाया रेवाड़ी, जयपुर, फुलेरा एवं जोधपुर होते हुए शनिवार को सुबह 06.40 बजे बाड़मेर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने आईएएनएस को बताया, मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह नई रेल सेवा दिल्ली और बाड़मेर के बीच वाया जयपुर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सुविधा की दिशा में एक नई मील की पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा, मेरे संसदीय क्षेत्र बाड़मेर को दी गई इस सौगात के लिए मैं सभी क्षेत्र वासियों की ओर से पीएम मोदी और रेल मंत्रालय का स्वागत करता हूं। कैलाश चौधरी ने बताया कि राजस्थान के बाड़मेर क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए पहले उत्तरलाई में सिविल एयरपोर्ट को भी रक्षा मंत्रालय की ओर से अनुमति मिल चुकी है और उसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके बाद प्रधानमंत्री की ओर से संसदीय क्षेत्र को यह दूसरी बड़ी उपलब्धि है। –आईएएनएस पीटीके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵