back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज्यसभा में सभापति का अपमान? कांग्रेस और बीजेपी के बीच खुला टकराव

आज भी संसद में जमकर हंगामा हुआ। राज्यसभा में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष को संसदीय परंपराओं पर कोई भरोसा नहीं है

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । आज भी संसद में जमकर हंगामा हुआ. राज्यसभा में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष को संसदीय परंपराओं पर कोई भरोसा नहीं है. सरकार ने कांग्रेस पर राज्यसभा स्पीकर जगदीप धनखड़ का अपमान करने का आरोप लगाया। जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्पीकर पर अपमानजनक टिप्पणी की है।

“जॉर्ज सोरोस का सोनिया गांधी से क्या कनेक्शन?”

जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि जॉर्ज सोरोस का सोनिया गांधी से क्या कनेक्शन है। उन्होंने कहा कि स्‍पीकर को नीचा दिखाया गया उनसे दुर्व्‍यहार किया गया। हम निंदा प्रस्ताव लाएंगे. नड्डा ने कहा कि देश की जनता देख रही है यह काग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी । काग्रेस देश को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। देश उन्हें सजा जरुर देगा।

जेपी नड्डा के आरोप का जवाब देते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार सदन चलाना नहीं चाहती है। खड़गे ने कहा कि बीजेपी देश का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है। खड़गे सदन में बोल रहे थे जब स्पीकर धनखड़ ने हंगामे के कारण राज्यसभा स्थगित कर दी।

“कांग्रेस सदन में सहयोग नहीं करना चाहती”

सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद जेपी नड्डा ने संसद परिसर में कहा कि स्पीकर के फैसले पर सवाल नहीं उठाया जा सकता. नड्डा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्यसभा के सभापति पर आरोप लगाया, यह निंदनीय है। यह दुर्भाग्यपूर्ण और हास्यास्पद है। मल्लिकार्जुन खड़गे को सदन में बोलने का पूरा मौका दिया गया लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। उन्हें कई बार चैंबर में भी बुलाया गया लेकिन वे नहीं गये। साफ है कि कांग्रेस सदन में सहयोग नहीं करना चाहती। वे अराजकता पैदा करने की कोशिश करते हैं। वहीं, सत्र के दौरान सदन में सूचीबद्ध कागजात और रिपोर्ट रखे जाने के बाद अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने दिन के निर्धारित कामकाज को स्थगित करने और नोटिस में उल्लिखित मामलों को उठाने के छह नोटिस खारिज कर दिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...