back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजीपुर डंपिग यार्ड में आग लगने की जांच करेगी दिल्ली हाईकोर्ट की संयुक्त समिति

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस एस.पी. गर्ग की अगुवाई में एक संयुक्त समिति का गठन किया है, जो कुछ दिनों पहले गाजीपुर डंपिंग यार्ड में आग लगने की घटना की जांच करेगी। गत 28 मार्च को भी गाजीपुर डंपिंग यार्ड में आग लगी थी और इस सप्ताह की शुरुआत में यहां दोबारा आग लगी। एनजीटी ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा कि दिल्ली और अन्य शहरों के डंपिंग यार्ड टाइम बम के जैसे हैं, क्योंकि इनसे लगातार मिथेन गैस जैसी विस्फोटक गैस उत्सर्जित होती रहती है। एनजीटी ने कहा कि दिल्ली के लिए स्थिति और भी घातक है, क्योंकि यहां डंपिंग यार्ड का आकार भी बड़ा है और आबादी भी घनी है। एनजीटी ने कहा कि इसकी जांच के लिए संबंधित विभागों की बहु-विभागीय समिति का गठन जरूरी है। इसी कारण जस्टिस एस.पी. गर्ग की अगुवाई में एक संयुक्त समिति का गठन किया जाता है। एनजीटी ने कहा कि इस समिति के अन्य सदस्य सीपीसीबी, डीपीसीसी, दिल्ली के शहरी विकास विभाग, ईडीएमसी, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिलाधिकारी और पूर्वी दिल्ली के डीसीपी होंगे। एनजीटी ने निर्देश दिया कि यह समिति एक सप्ताह के अंदर बैठक करे और साइट का दौरा करे। आदेश में कहा गया है कि आग लगने के कारण निकले जहरीले धुएं से घनी आबादी वाले इलाके में वायु प्रदूषण के कारण बीमारी फैलने की संभावना है। एनजीटी अधिनियम के अनुच्छेद 15(1) के तहत जन स्वास्थ्य और पर्यावरण को और हानि से बचाने के लिए निर्देश जारी किए जा सकते हैं। –आईएएनएस एकेएस/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵