back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

J&K: उमर अबदुल्ला होंगे जम्मू-कश्मीर के अगले CM, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

हाल ही में सामने आए जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों में NC गठबंधन को भारी बहुमत मिला है। गुरुवार को हुई विधायक दल की बैठक के बाद यह साफ हो गया है कि उमर अबदुल्ला J&K के अगले CM होंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों आए हैं जिसमें नेशनल कांफ्रेंस ने अपने बूते 42 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस ने 6 सीटें अपने नाम की हैं। NC-कांग्रेस गठबंधन को भारी बहुमत मिला है। गुरुवार को हुई विधायक दल की बैठक के बाद यह साफ हो गया है कि उमर अबदुल्ला J&K के आगले CM होंगे। नवनिर्वाचित विधायकों ने उमर अबदुल्ला को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया।

सर्वसम्मति से चुने गए नेता विधायक दल

आज दोपहर 12:30 बजे नेशनल कांफ्रेंस की बैठक निर्धारित थी जिसमें NC के विधायकों ने उमर अबदुल्ला को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना लिया। इस बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं के साथ भी बैठक हुई जिसमें कांग्रेस को इस फैसले की जानकारी दी गई। हालांकि यह तय था कि अगर जम्मू कश्मीर में बहुमत मिलता है तो उमर अबदुल्ला अगले मुख्यमंत्री होंगे। चुनावी नतीजे आने के बाद फारुख अबदुल्ला इस बात को जाहिर भी कर चुके थे कि उमर के हाथ में होगी जम्मू कश्मीर की कमान।

पार्टी के अध्यक्ष फारुक अबदुल्ला ने कहा कि लोगों ने अपना फैसला सुना दिया है। लोगों ने दिखाया है कि जो 5 अगस्त को किया गया वो लोगों को मंजूर नहीं था। हमें बेकारी को दूर करना है।उन्होंने कहा कि मैं सबका शुक्रगुजार हूं और उमर अबदुल्ला अगले मुख्यमंत्री बेनेंगे।

पहले भी संभाल चुके हैं मुख्यमंत्री पद की कमान

उमर पहले भी जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में 2009 से 2015 तक काम कर चुके हैं। उमर अब्दुल्ला अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के राजनेता हैं। उनके पिता फारूक अब्दुल्ला और दादा शेख अब्दुल्ला भी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर वर्तमान में नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इस पार्टी की स्थापना शेख अब्दुल्ला द्वारा की गई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...