back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड: भालू के हमले में दो की मौत, रांची शहरी इलाके में हाथी ने मचाया उत्पात

रांची, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। गुमला जिले जिले के भरनो प्रखंड में गुरुवार को जंगली भालू के हमले में दो किसानों की मौत हो गयी। एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स में दाखिल कराया गया है। बताया गया कि भरनो के अम्बेरा नगेसियाटोली गांव में अहले सुबह एक जंगली भालू गांव में घुस आया और उसने खेत में काम कर रहे किसानों पर हमला कर दिया। किसानों को भागने तक का मौका नहीं मिला। इस हमले में ललित किसान और उसके पुत्र मंगलेश्वर किसान की मौके पर ही मौत हो गयी। एक अन्य सुभाष किसान भी भालू के हमले में बुरी तरह जख्मी हो गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। भालू के घुस आने की खबर से गांव में भगदड़ मच गयी। लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गये। इस घटना की जानकारी वन विभाग को भी दी गयी है। इधर राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित तिरिल बस्ती में बुधवार की देर रात एक हाथी ने उत्पात मचाया। हाथी ने मंगा उरांव के घर की चारदीवारी को और गेट को भी तोड़ दिया। इसके बाद यह हाथी हाई कोर्ट के नवनिर्मित बाउंड्री में घुसकर घूमता रहा। ग्रामीणों ने इस जंगली हाथी को रात दो बजे किसी तरह गांव की सीमा से बाहर खदेड़ा।बस्ती के लोगों का कहना है कि इलाके में हाथियों की चहलकदमी की जानकारी वन विभाग को दी गयी है। पिछले हफ्ते भी रांची से सटे बेड़ो में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया था। 16 अप्रैल को 11 साल का बच्चा हाथियों के हमले में बुरी तरह घायल हो गया था। उसका भी इलाज रिम्स में चल रहा है। बताया जा रहा है कि गर्मी बढ़ने के साथ पानी और चारा की तलाश में जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों में घुस रहे हैं। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...