back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्रक ड्राइवर से यूट्यूबर बने राजेश रवानी, 1 महीने में कमा लेते हैं 4 से 5 लाख रुपये

एक दिन में 4.5 लाख व्यू मिले, यूट्यूब पर 1.86 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जीवन में गरीबी के दिन देखे। एक महीने में कमा चुके हैं 10 लाख रुपये।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक ट्रक ड्राइवर से यूट्यूबर बने झरखंड के राजेश रवानी एक महीने में 4-5 लाख रुपये कमा लेते हैं। राजेश ने बताया कि वो इससे पहले ट्रक चलाकर महीने के 20000 से 30000 रुपये कमाते थे।

खाना पकाने के शौक ने किया मशहूर

खाने पकाने का शौक रखने वाले राजेश को उनके इसी शौक ने इंटरनेट पर मशहूर कर दिया है। उनके पास यूट्यूब पर 1.86 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सिद्धार्थ कनन के साथ पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि वो पहली बार अपना घर बना रहे हैं। 

जीवन में किया मुश्किलों का सामना

अपनी जर्नी के बारे में राजेश ने बताया कि एक बार उनका एक्सीडेंट हो गया था और उनके हाथ में चोट लग गई थी। लेकिन चोट के बाद भी वो ट्रक चलाते थे। उन्हें अपने परिवार को सपोर्ट करना था और जो घर बना रहे हैं उसके लिए पैसे जुटाने थे। दरअसल राजेश अपनी कुकिंग की वीडियो डालकर फेमस हुए हैं। वो अलग अलग प्रकार के खाना बनाने का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करते हैं। 

बच्चों के साथ मिलकर करते हैं काम

राजेश ने बताया कि एक बार उन्होंने वॉइस ओवर के साथ वीडियो डाला था लेकिन लोग उनसे चेहरा दिखाने के लिए कह रहे थे। इसके बाद उनके बेटे ने एक वीडियो बनाकर अपलोड किया जिसमें राजेश का चेहरा दिख रहा था। इस वीडियो के एक दिन में 4.5 लाख व्यू मिले। राजेश ने बताया कि वो अपने बच्चों के साथ मिलकर वीडियो अपलोड करते हैं। यह उनके परिवार के सहयोग के बिना संभव नहीं हो सकता था।

झारखंड के पले बढ़े हैं, वहीं परिवार के साथ रहते हैं

राजेश झारखंड में पले बढ़े हैं। उनके पिता भी एक ड्राइवर थे जो 5 लोगों के परिवार को पालते थे। बहुत सारे संघर्षों के बाद राजेश इस मकाम पर पहुंचे हैं। उनकी यूट्यूब से अभी तक की सबसे अधिक कमाई 10 लाख रुपये है।

 

Raftaar News | WhatsApp Channel से जुड़ने के लिए नीचे बटन पर क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

YouTube Premium Lite में नए फीचर जुड़े, यूजर्स को मिलेगा प्रीमियम जैसा अनुभव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने Premium Lite प्लान में नए फीचर्स जोड़कर यूजर्स के लिए अनुभव और बेहतर बना दिया...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...