back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विकास को लेकर पब्लिक अफेयर इंडेक्स-2021 की सूची में झारखंड को देश में तीसरा स्थान

रांची, 3 नवंबर (आईएएनएस)। विकास करने के मामले में झारखंड को बेंगलुरु स्थित थिंक टैंक पब्लिक अफेयर सेंटर द्वारा जारी पब्लिक अफेयर इंडेक्स-2021 की सूची में, देश के राज्यों में तीसरा स्थान दिया गया है। यह जानकारी बुधवार को झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आधिकारिक तौर पर दी गई है। बताया गया है कि गवर्नेस परफॉमेंस कैटेगरी में झारखंड को 18 बड़े राज्यों में नौवां स्थान मिला है। राज्य सरकार की विज्ञप्ति के अनुसार, पब्लिक अफेयर सेंटर द्वारा प्रतिवर्ष राज्य सरकारों के क्रियाकलापों को विभिन्न पैमानों पर मापते हुए राज्यों की रैंकिंग जारी की जाती है। इस वर्ष की रैंकिंग में राज्य सरकार के प्रदर्शन को विकास, पॉलिसी मेकिंग तथा राज्य के संसाधनों के सस्टेनेबल इस्तेमाल के आधार पर तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त इस वर्ष केंद्र सरकार की पांच योजनाओं, जिनमें मनरेगा तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (आयुष्मान) के बेहतर क्रियान्वयन को भी शामिल किया गया था। इसके अतिरिक्त 2021 इंडेक्स को तैयार करने में कोविड-19 के प्रसार के दौरान राज्य सरकार द्वारा महामारी के प्रसार को रोकने एवं आमजन को राहत पहुंचाने के लिए किए गए राहत कार्यो को भी जगह दी गई। इससे पहले, पब्लिक अफेयर इंडेक्स-2020 की रैंकिंग में विकास करने की श्रेणी में झारखंड का 14वां स्थान था, जबकि इस वर्ष झारखंड ने 11 स्थानों की छलांग लगाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं गवर्नेस परफॉर्मेस ओवरऑल कैटेगरी इंडेक्स-2020 में 15वां स्थान प्राप्त था, मगर इस वर्ष झारखंड ने इसमें भी 6 स्थानों की छलांग लगाकर 9वां स्थान प्राप्त किया है। –आईएएनएस एसएनसी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब मामले में नया ट्विस्ट, नुसरत को झारखंड से मिला सरकारी नौकरी का ऑफर, 3 लाख होगी सैलरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंच पर हिजाब हटाने की घटना के बाद चर्चा में आईं मुस्लिम महिला डॉक्टर डॉ....
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...