back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड पंचायत चुनाव: 21 जिलों के 72 प्रखंडों में पहले चरण का मतदान शनिवार को, 6231 प्रत्याशी चुनाव के पहले निर्विरोध निर्वाचित

रांची, 13 मई (आईएएनएस)। झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत पहले चरण के मतदान 14 मई को करायी जायेगी। शुक्रवार को जिला मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गयीं। राज्य निर्वाचन ने दावा किया है कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष वातावरण में मतदान की सभी तैयारियां कर ली गयी हैं। पहले चरण में राज्य के 21 जिलों के 72 प्रखंडों की1127 ग्राम पंचायतों में वोट डाले जायेंगे। इसे देखते चुनाव प्रचार गुरुवार को ही समाप्त हो गया था। हालांकि शुक्रवार को प्रत्याशियों का डोर टू डोर जनसंपर्क जारी रहा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार 14 मई को सुबह 7 बजे से दिन के 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 52 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। 21 जिलों में 14079 मतदान केंद्र पर मतदाता बैलेट पेपर के जरिये मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पहले चरण में 6231 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें सर्वाधिक 6085 लोग वार्ड सदस्य पद पर चुने गये हैं। इनके अलावा मुखिया के 4, पंचायत समिति के 140 और जिला परिषद के दो प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं। 707 सीटों पर किसी ने नामांकन किया ही नहीं है। ऐसे में ये सीटें खाली रह जाएंगी। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के 691, मुखिया के 6, पंचायत समिति सदस्य के 9 और जिला परिषद सदस्य की एक सीट शामिल है। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...