back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड के देवघर में भीषण सड़क हादसा: कांवरियों की बस ट्रक से टकराई, 18 की मौत, दर्जनों घायल

श्रावण मास के दौरान झारखंड के देवघर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। बाबा बैद्यनाथ धाम में जल चढ़ाने जा रहे कांवरियों की बस मंगलवार सुबह एक ट्रक से टकरा गई, जिससे कम से कम 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। श्रावण मास के दौरान झारखंड के देवघर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। बाबा बैद्यनाथ धाम में जल चढ़ाने जा रहे कांवरियों की बस मंगलवार सुबह एक ट्रक से टकरा गई, जिससे कम से कम 18 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

मोहनपुर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, बस के उड़े परखच्चे


यह हादसा देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के पास हुआ। गोड्डा-देवघर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार में जा रही बस ने सामने से आ रहे ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के ज़रिए मोहनपुर सीएचसी और देवघर के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

श्रद्धालु बोल बम के जयकारों के साथ जा रहे थे बाबा धाम


यह सभी श्रद्धालु कांवड़ यात्रा के तहत बाबा बैद्यनाथ धाम में जल चढ़ाने जा रहे थे। हादसे के वक्त ये लोग “बोल बम” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। लेकिन कुछ ही पलों में यह धार्मिक यात्रा एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है। जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हैं। घायलों का इलाज तेजी से किया जा रहा है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

सांसद निशिकांत दुबे ने जताया शोक


देवघर से सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा,”मेरे लोकसभा क्षेत्र देवघर में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान एक भीषण हादसे में 18 श्रद्धालुओं की जान चली गई है। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें। पुलिस ने कहा है कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही से हुई या बस की तकनीकी खराबी के कारण। श्रद्धालुओं के परिजनों ने मुख्यमंत्री से मुआवजे और बेहतर इलाज की मांग की है। श्रावण मास की आस्था और भक्ति में डूबी यह यात्रा एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। देवघर में हुए इस हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि धार्मिक यात्राओं के दौरान सुरक्षा प्रबंधन और सड़क परिवहन पर सरकार को और सतर्कता बरतनी होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बाइकर को कुचलने वाले नाबालिग के पिता ने जताया गहरा दुख, मांगी माफी, बोले- बेहद बेहद शर्मिंदा हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार को कुचलने के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵