jharkhand-596-patients-recovered-from-corona-184-new-cases-found
jharkhand-596-patients-recovered-from-corona-184-new-cases-found

झारखंड कोरोना अपडेट - 596 मरीज हुए स्वस्थ, 184 नए मामले मिले

रांची, 16 जून (हि.स.)। झारखंड में कोरोना का संक्रमण कम होता नजर आ रहा है। नए मरीजों के मिलने पर ब्रेक लगने लगा है। कोरोना के 596 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बुधवार को अब तक कोरोना के 184 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से चार मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में रांची से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक और खूंटी से एक मरीज शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से नौ, बोकारो से दस, धनबाद से 14, दुमका से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 31,गढ़वा से तीन, गिरिडीह से आठ, गोड्डा से पांच, गुमला से 11, हजारीबाग से 25, जामताड़ा से तीन, खूंटी से तीन, कोडरमा से दो, लातेहार से चार, लोहरदगा से एक , पलामू से छह, रामगढ़ से चार, साहेबगंज से पांच,सरायकेला से 17, सिमडेगा से 15और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से कोरोना के छह नये मरीज मिले हैं। राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 343793 हो गयी है। अब तक 9175094 सैंपल की जांच की गई है। इनमें 2646 सक्रिय केस हैं। जबकि 336058 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 5089 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.75 प्रतिशत है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in