back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जशपुर:रानी स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं 12 कड़कनाथ मुर्गी पालन , आमदनी भी अर्जित

जशपुर/रायपुर ,09 मार्च (हि.स.)। जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल में निवास करने वाली स्व सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं और अनेक गतिविधियों में शामिल हो रही हैं। इसी कड़ी में कांसाबेल विकास खण्ड के बगीया गौठान में रानी स्व सहायता समूह की महिलाएं 12 कड़कनाथ मुर्गी पालन कर रही हैं और आर्थिक आमदनी भी अर्जित कर ही हैं। कांसाबेल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एल.एन. सिदार के मार्गदर्शन में बगीया गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाएं मुर्गी पालन से जुड़ी हुई हैं। इनको छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुदान राशि के रूप में एक लाख रुपये और छ.ग. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के द्वारा कड़नाथ मुर्गी पालन के लिए रानी स्व सहायता समूहों को 60 हजार रुपये की राशि दी गई हैं, सक्रिय राशि के रूप में 15 हजार रुपये दिया गया है। कुल एक लाख 75 हजार की सहायता राशि की मदद की गई है। इनके द्वारा कड़कनाथ मुर्गी पालन करके उनको अच्छी आमदनी का जरिया खुल गया है। विकास खण्ड परियोजना प्रबंधक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान कमलेश कुमार श्रीवास ने बताया कि बिहान से जुड़ी महिलाओं को छ.ग. शासन की योजनाओं से लाभांवित भी किया जा रहा है। उन्हें बटन मशरूम उत्पादन और पोल निर्माण के कार्य से भी जोड़ा गया है। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

बॉक्स ऑफिस पर ‘अवतार 3’ का तूफान! 10 दिनों में 137 करोड़ पार, कड़ी टक्कर के बावजूद नहीं थमी कमाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉक्स ऑफिस पर जेम्स कैमरून की मेगा फ्रेंचाइज़ी एक बार फिर अपना दबदबा दिखा रही है। ‘अवतार 3: फायर एंड एश’...
spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵