back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जापानी प्रधानमंत्री 2 दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। किशिदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को आईजीआई एयरपोर्ट पर फुमियो किशिदा की अगवानी की। जापानी प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के बारे में बात करते हुए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा, भारत और जापान शिखर सम्मेलन 19 मार्च को होगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए 19 मार्च से 20 मार्च तक नई दिल्ली की आधिकारिक यात्रा करेंगे। समिट में दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात होगी। पिछला शिखर सम्मेलन अक्टूबर 2018 में टोक्यो में हुआ था। विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के दायरे में भारत और जापान के बीच बहुआयामी सहयोग है। बागची ने कहा, शिखर सम्मेलन दोनों पक्षों को विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने और मजबूत करने के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा करने का अवसर प्रदान करेगा, ताकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र और इससे परे शांति स्थिरता और समृद्धि के लिए साझेदारी को आगे बढ़ाया जा सके। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵