back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जापान 1 दिसंबर से कोविड बूस्टर शॉट्स देना करेगा शुरू

टोक्यो, 16 नवंबर (आईएएनएस)। जापानी स्वास्थ्य मंत्रालय के एक पैनल ने 1 दिसंबर से कोविड वैक्सीन के बूस्टर शॉट्स देने को अपनी मंजूरी दे दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को पैनल के हवाले से बताया कि फाइजर-बायोएनटेक कोविड -19 वैक्सीन शुरू में केवल तीसरी खुराक के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि बूस्टर शॉट प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को दूसरी खुराक के बाद सैद्धांतिक रूप से आठ महीने इंतजार करना होगा। हालांकि, स्थानीय सरकारों को अंतराल को छह महीने तक कम करने की अनुमति है यदि वे इसे आवश्यक समझते हैं। स्थानीय सरकारें इस महीने के अंत में बूस्टर शॉट्स के लिए वाउचर मेल करना शुरू करने के लिए तैयार हैं। पिछले महीने पदभार ग्रहण करने के बाद, प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने वर्ष के भीतर तीसरी खुराक शुरू करने का संकल्प लिया था। इस बीच, 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोग बूस्टर शॉट्स के लिए पात्र होंगे, जो विशेष रूप से पहले से मौजूद परिस्थितियों में रहने वाले या उच्च जोखिम वाले व्यवसायों में काम करने वाले लोगों के लिए अनुशंसित हैं। –आईएएनएस एनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Chrismas Day History: कैसे हुई 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस मनाने की शुरूआत? जानिए उत्सव का महत्त्व

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विश्वभर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाए जाने वाले ईसाई धर्म के सबसे बड़े त्योहार क्रिसमस की तैयारी चरम पर है।...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...