back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर में दूसरे फेज की वोटिंग जारी, उमर अब्दुल्ला, रविंद्र रैना सहित कई दिग्गजों के भाग्य का होगा फैसला

दूसरे चरण में 26 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिसमें कुल 239 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण में जम्मू संभाग के 3 और कश्मीर घाटी के 3 जिलों में वोटिंग हो रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Jammu Kashmir Elections 2024 Phase 2 Polling जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे फेज की वोटिंग शुरू हो गई है। दूसरे चरण में 26 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिसमें कुल 239 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण में जम्मू संभाग के 3 और कश्मीर घाटी के 3 जिलों में वोटिंग हो रही है।

उमर अब्दुल्ला, तारिक हामिद कर्रा और रविंद्र रैना के भाग्य का होगा फैसला


जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण के इस चुनाव में कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला होना है। जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला, JKPCC अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा और भाजपा के जम्मू कश्मीर प्रमुख रविंद्र रैना शामिल हैं। जम्मू कश्मीर के दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 3502 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिसमें करीब 25 लाख मतदाता मदतान करेंगे। 

अमित शाह ने ये की अपील


जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण के मतदान को लेकर जहां मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। तो वहीं केंद्रीय नेताओं ने भी लोगों से वोट डालने की अपील की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस संबंध में ट्वीट कर लोगों को लोकतंत्र को मजबूत करने और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने की अपील की है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि “जम्मू-कश्मीर के दूसरे चरण में मतदान के लिए जा रहे सभी मतदाताओं से आतंकवाद मुक्त व विकसित जम्मू-कश्मीर के निर्माण हेतु अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करता हूँ। एक ऐसी सरकार के लिए रिकॉर्ड मतदान करें, जो जम्मू-कश्मीर के युवाओं के स्वर्णिम भविष्य, वंचितों व महिलाओं के अधिकार व यहाँ के विकास के लिए कटिबद्ध होकर कार्य करे। आज लोकतंत्र को मजबूत करने और जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद, परिवारवाद व भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए वोट करें।”

16 देशों के 20 डिप्लोमैट्स देखेंगे जम्मू-कश्मीर का चुनाव


जम्मू-कश्मीर में 10 सालों के बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। केंद्र सरकार नया कश्मीर का नारा दे रही है। इसको लेकर केंद्र की मोदी सरकार कूटनीतिक स्तर पर भी कश्मीर में शांति और लोकतंत्र बहाली पूरी दुनिया को दिखाना चाहती है। जम्मू-कश्मीर में हो रही इस वोटिंग को 16 देशों के 20 डिप्लोमैट देखेंगे। इनमें अमेरिका, यूरोपीय संघ, रूस और ऑस्ट्रेलिया सहित 16 विदेशी राजनयिकों का एक प्रतिनिधिमंडल सुबह 11 बजे श्रीनगर पहुंचेगा। इन 20 डिप्लोमैट्स में विदेश मंत्रालय के भी 4 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

अब 1 अक्टूबर को होगा तीसरे चरण का मतदान


बता दें कि, जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। आज चुनाव का दूसरा चरण है। अब 1 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण का चुनाव आयोजित किया जाएगा। वहीं 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में जहां बीजेपी अकेले अपना दमखम दिखा रही है। तो वहीं कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर चुनावी समर में उतरी हुई है। इसके अलावा पीडीपी भी अकेले ही चुनाव लड़ रही है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP के नेता CM योगी आदित्यनाथ के बयान से हुए आग बबूला, कहा- और कोई विकल्प नहीं- देंगे इस्तीफा, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 'आई लव मुहम्मद' पोस्टर विवाद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त टिप्पणियों से खफा बीजेपी नेता जहांजैब सिरवाल...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...