back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर : आतंकियों ने एक दुकानदार को मारी गोली, मौत

श्रीनगर, 23 जून (हि.स.)। श्रीनगर के हब्बाकदल इलाके में बुधवार रात को आतंकियों ने एक दुकानदार को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक दुकानदार की पहचान उमर के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात को श्रीनगर के हब्बाकदल इलाके में आतंकियों ने दुकानदार पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। घायल दुकानदार को तुुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के अनुसार उमर को गोली गर्दन में लगी हुई थी जिसके कारण काफी खून बहने से उसकी मौत हो गई। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान,कहा-पढ़ा लिखा मुसलमान ही सबसे बड़ा आतंकवादी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने एक विवादित बयान देकर सियासी माहौल को गरमा दिया...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵