नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार सुबह जम्मू कश्मीर से फिर एक बार परेशान करने वाली खबर सामने आई। आतंकियों ने घात लगाकर सेना के बेस कैंप पर हमला कर दिया। इम हमले में सेना का एक जवान घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। जवाबी कार्यवाई करते हुए सेना ने भी पलटवार किया और इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया गया है।
सुबह 11 बजे हुआ हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार हमले को सुबह 11 बजे अंजाम दिया गया। घात लगाकर बैठे आतंकियों ने सुजवां में सेना के बेस कैंप को निशाना बनाया और तैनात 36 इन्फेन्ट्री बिग्रेड पर ताबड़तोड गोलीबारी शुरु कर दी। हमले में बेस पर तैनात एक जवान गोली लगने के कारण घायल हो गया। सूत्रों का कहना है कि इलाके की घेराबंदी कर तालाशी अभियान शुरु कर दिया गया है। तालाशी अभियान में सेना के साथ स्थानीय पुलिस का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।
हालिया घुसपैठ के बाद सेना सख्त
आतंकियों के सेना के बेस पर हमला आसान टारगेट के इरादे को सेना ने हर बार नष्ट किया है। पिछले दिनों भी सेना के बेस कैंप पर हमला हुआ था जिसमें सुरक्षाबलों ने 3 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। यह हमला कुपवाड़ा जिले में दो अलग अलग जगह अंजाम दिया गया था। इसी दौरान माछिल सेक्टर में भी दो आतंकवादियों को मार गिराया था जबकि तंगधार में भी एक आतंकवादी को मार दिया गया।
न केवल घाटी बल्कि जम्मू में भी सेना आतंकियों के हर इरादे को नाकाम करने के लिए प्रतिबद्ध है। लिहाजा बीते दिनों राजौरी जिले के लाठी क्षेत्र में भी सर्च अभियान चलाया गया। सूचना थी कि इस इलाके में आतंकवादी छिपे हो सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसके मद्देनजर सेना और स्थानीय पुलिस ने चाक चौबंद सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहेगी।





