back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने कहा- घरों पर उपचाराधीन मरीजों को तत्काल मिले ऑक्सीजन

जम्मू, 06 मई (हि.स.)। कोरोना महामारी के दौरान उन मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी सामने आने लगी है जिनका उपचार उनके घरों पर चल रहा है। इस कमी को दूर करने और ऐसे मरीजों को राहत देने के लिए जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिए है कि वह हर शहर में पर्याप्त संख्या में नोडल अधिकारी नियुक्त करें ताकि ऐसे मरीजों को ऑक्सीजन हासिल करने में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। दरअसल हाईकोर्ट के पास इससे सम्बंधित एक शिकायती पत्र आया था कि कोरोना महामारी को देखते हुए प्रशासन ने सभी ऑक्सीजन प्लांट को अपनी पूरी क्षमता के साथ ऑक्सीजन बनाने का निर्देश दिया है और सख्त हिदायत है कि सारी ऑक्सीजन अस्पतालों को सप्लाई होगी। पत्र में कहा गया था कि इस आदेश से ऐसे लोग मुश्किल में आ गए हैं जो अन्य बीमारियों से ग्रस्त हैं और उन्हें घर पर ही ऑक्सीजन की जरूरत रहती है। इसके अलावा कई कोरोना मरीज भी ऐसे है जो अस्पतालों में बेड न मिलने की वजह से घरों में ही उपचाराधीन हैं लेकिन ऐसे लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल रहे। ऐसे हालात में सरकार को कोई ऐसा रास्ता निकालना चाहिए जिससे घरों में उपचाराधीन मरीजों को भी जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हो सके। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने इस पत्र को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार करते हुए सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव को ऐसे नोडल अधिकारियों के संपर्क नंबर सार्वजनिक करने का निर्देश दिया जिससे जरूरत पड़ने पर मरीज या उनके तीमारदार संपर्क कर सके। बेंच ने कहा कि चिकित्सक की सिफारिश पर ऐसे लोगों को बिना किसी परेशानी के तत्काल ऑक्सीजन उपलब्ध होनी चाहिए। सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त सचिव की ओर से हलफनामा दायर कर दावा किया गया है कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए जा रहे हैं।हलफनामे में कहा गया कि प्रदेश में ऐसे मरीजों के लिए ऑक्सीजन की भी कोई कमी नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

निचली अदालत से मिली राहत, अब दिल्ली हाई कोर्ट में 29 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई; ED की याचिका पर अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵