back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मारे गए पंडित कर्मचारी की विधवा पत्नी को नौकरी देगी जम्मू-कश्मीर सरकार

श्रीनगर, 13 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार को बडगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा मारे गए कश्मीरी पंडित राहुल भट की विधवा पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाएगी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक ट्वीट में कहा, जम्मू-कश्मीर प्रशासन परिवार को वित्तीय सहायता देने के अलावा जम्मू में राहुल भट की पत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान करेगा। सरकार बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाएगी। सरकार ने बडगाम जिले के चदूरा शहर में अपने कार्यालय के अंदर आतंकवादियों द्वारा मारे गए राहुल भट की हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। चदूरा थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) को उनके पद से हटा दिया गया है। भट की भीषण हत्या के विरोध में बांदीपोरा जिले के सुंबल कस्बे में भी कैंडल मार्च निकाला गया। इस बीच, मीडिया रिपोटरें में कहा गया है कि 350 कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारियों, जिन्हें प्रधानमंत्री पुनर्वास पैकेज के तहत घाटी में सरकारी नौकरी प्रदान की गई थी, ने उपराज्यपाल के कार्यालय में सामूहिक इस्तीफे भेजे हैं। हालांकि, बडगाम के उपायुक्त ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि प्रवासी पंडित कर्मचारियों का कोई इस्तीफा नहीं मिला है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵