back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jaipur: करणी सेना करेगी PM मोदी के अजमेर दौरे का विरोध, UGC नियमों में बदलाव के चलते खोला मोर्चा

जयपुर में करणी सेना ने प्रधानमंत्री मोदी के अजमेर दौरे के दौरान यूजीसी नियमों में बदलाव के विरोध में काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । जयपुर में राजपूत संगठन करणी सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार, 28 फरवरी को अजमेर दौरे का विरोध करने का ऐलान किया है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता इस दिन अजमेर पहुंचेंगे और कार्यक्रम के दौरान काले झंडे दिखाकर अपनी नाराजगी व्यक्त करेंगे। उनका विरोध खासतौर पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नियमों में हालिया बदलावों को लेकर है। 

कार्यकर्ता काले झंडे दिखाकर करेंगे नारेबाजी

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने बताया कि उनके कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर जाकर पीएम मोदी को काले झंडे दिखाएंगे और नारेबाजी के जरिए अपनी नाराजगी व्यक्त करेंगे। मकराना ने कहा कि इस विरोध का मुख्य कारण यूजीसी के नियमों में हालिया बदलाव हैं, जिनके खिलाफ सवर्ण समाज चिंतित है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने नियम पर रोक लगा दी है, लेकिन सरकार ने इसे अभी तक वापस नहीं लिया। उनका कहना है कि जब तक यह नियम वापस नहीं लिया जाता, करणी सेना और सवर्ण समाज अपनी चिंता और विरोध जताने के लिए सक्रिय रहेंगे।

करणी सेना अजमेर में करेगी प्रदर्शन

करणी सेना ने ऐलान किया है कि सैकड़ों कार्यकर्ता शनिवार को अजमेर पहुंचेंगे। उनका उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी तक यह संदेश पहुंचाना है कि यूजीसी के हालिया नियमों में बदलाव को लेकर सवर्ण समाज नाराज है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मकराना ने बताया कि 28 फरवरी के बाद 8 मार्च को दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर से सवर्ण समाज के लोग शामिल होकर अपनी नाराजगी और विरोध जाहिर करेंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि यदि सरकार नियमों में किए गए बदलाव पूरी तरह वापस नहीं लेती, तो वे “मोदी रोल बैक” का नारा बुलंद करेंगे। उनका कहना है कि सवर्ण समाज बीजेपी की सरकार को अपनी शक्ति का अहसास कराएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

जयपुर में मस्जिदों के लाउडस्पीकर को लेकर विवाद, विधायक बालमुकुंद आचार्य ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकरों की तेज आवाज को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...