back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WIFE का फुल फॉर्म बताकर विवादों में फंसे जगद्गुरु रामभद्राचार्य, ‘पत्नी’ को बताया ‘आनंद का खिलौना’

जगद्गुरु रामभद्राचार्य का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्‍होंने पत्नी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने पत्‍नी को आनंद का खिलौना बताया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जगद्गुरु रामभद्राचार्य पत्नी को लेकर विवादित टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वे अंग्रेजी शब्द “WIFE” का फुल फॉर्म बताते हुए कहते हैं कि पत्नी को आनंद के लिए एक तरह का “खिलौना” माना जा सकता है। इस वीडियो की सटीक तारीख और स्थान की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों ने इसे पत्नी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करार दिया है और आलोचना शुरू कर दी है। रामभद्राचार्य के इस बयान पर अब तक उनका कोई आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है।

रामभद्राचार्य ने बताया WIFE का फुल फॉर्म

वायरल वीडियो में जगद्गुरु रामभद्राचार्य वाइफ यानी पत्नी के बारे में व्याख्या की। उन्‍होंने कहा “वाइफ कितनी खतरनाक होती है… वाइफ का पहला अक्षर क्या है, आप जान ही रहे हैं। विवाहित लोग जानते हैं, अविवाहित लोग नहीं बोलेंगे, साधु लोग भी नहीं बोलेंगे।” वीडियो में वे कहते हैं कि वाइफ का पहला अक्षर W है, यानी Wonderful, दूसरा I यानी Instrument, तीसरा F यानी For, और चौथा E यानी Enjoy। इसका फुल फॉर्म बनता है – “Wonderful Instrument For Enjoy”, जिसे रामभद्राचार्य ने पत्नी के लिए “आनंद देने वाला एक उपकरण या खिलौना” बताया। वीडियो में उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं और चर्चा का विषय बन गया है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रामभद्राचार्य ने हिन्‍दू धर्म में पत्नी का अर्थ भी समझाया। उन्होंने कहा कि पत्नी का अर्थ है जो अपने पति के साथ यज्ञ में साथ दे। उनके अनुसार “हमारे यहां पत्नी हनीमून मनाने के लिए नहीं होती, हमारे यहां मून हमेशा हनी रहता है। नारी का उपयोग भोग या योग के लिए होता है।” सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसे एडिटेड बताया जा रहा है। रामभद्राचार्य अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले भी उन्होंने महिलाओं और मुस्लिम महिलाओं पर टिप्पणियां कर विवादों में रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...