जबलपुर ऑर्डनेंस फैक्ट्री में हुआ धमाका, 12 लोग घायल और 2 मजदूरों की मौत

बम के स्टीम क्लीनिंग प्रोसेस के दौरान धमाका हुआ था। घटना के बाद फैक्ट्री के फायर ब्रिगेड और सुरक्षाकर्मी राहत और बचाव कार्य में लग गए।

1
Jabalpur MP news
Jabalpur MP news

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश के जबलपुर में मंगलवार को ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया के एफ-6 स्केशन में ब्लास्ट होने के कारण 12 लोग घायल हो गए हैं और दो वर्करों की मौत हो गई है। प्रशासन का कहना है कि इस घटना के बाद से एक मजदूर लापता हो गया है। धमाके के बाद इमारत को बहुत नुकसान पहुंचा है।

सुबह 9.45 बजे की है घटना

भारतीय सेना के सेंट्रल इंडिया एरिया हेडक्वाटर के कर्नल विवेक मिश्रा ने बताया कि घटना सुबह 9.45 बजे की है। उन्होंने बताया कि आशंका है कि लापता कर्मचारी मलबे के नीचे दबा हुआ हो। उसे ढूढ़ने का प्रयास किया जा रहा है।

जांच के दिए गए हैं आदेश

इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सूत्रों को कहना है कि यहां पर नेवी के लिए बमों को रिफर्बिश (किसी चीज की मरम्मत करना) किया जाता है। बम के स्टीम क्लीनिंग प्रोसेस के दौरान धमाका हुआ था। घटना के बाद फैक्ट्री के फायर ब्रिगेड और सुरक्षाकर्मी राहत और बचाव कार्य में लग गए थे।

जांच के बाद पता लगेगा कि ब्लास्ट के पीछे का क्या कारण है

जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही पता चलेगा कि ब्लास्ट के पीछे का क्या कारण है।

 

बहुत तेज हुआ था धमाका, मलबा दूर तक जाकर गिरा

धमाका इतना तेज था कि इसका मलबा दूर तक जाकर गिरा। इससे आस पास काम कर रहे कर्मचारी चोटिल हो गए। घायलों में रामेन्द्र कुमार, कुमार गौतम और श्याम कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन लोगों को पहले OFK अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें महाकौशल अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों को बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था। इस घटना में कितना नुकसान हुआ है यह आधिकारिक जानकारी जारी करने के बाद बताया जाएगा।