back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अच्छा होता कि कांग्रेस पार्टी के नेता भी आपकी सलाह को मानते- डॉ. हर्षवर्धन

-मनमोहन सिंह की चिट्ठी का डॉ. हर्षवर्धन ने दिया जवाब नई दिल्ली, 19 अप्रैल(हि.स.)। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोरोना संकट पर लिखी चिट्ठी का जवाब दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि अच्छा होता कि उनकी कांग्रेस पार्टी के नेता भी उनकी इस सलाह को मानते। स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के कई नेता सार्वजनिक तौर पर तो वैक्सीन की बुराई करते हैं लेकिन खुद चुपके से वैक्सीन लगवा लेते हैं। दुनियाभर में भारत ही एकमात्र विकासशील देश है जिसके पास कोरोना से लड़ाई के लिए दो वैक्सीन है और यह भारत के लिए गर्व का विषय है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने वैज्ञानिकों की प्रशंसा में एक शब्द तक नहीं कहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने मनमोहन सिंह की चिट्ठी के जवाब में कहा कि आप जहां वैक्सीनेशन के महत्व को समझते हैं, लेकिन यह दुखद है कि आपकी पार्टी में प्रमुख पदों पर बैठे कुछ लोग और आपकी पार्टी की राज्य सरकारों के मुख्यमंत्री आपके जैसी सोच नहीं रखते। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बेतुके बयानों की वजह से कुछ कांग्रेस शासित राज्यों में वरिष्ठ नागरिकों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीकाकरण की दर राष्ट्रीय औसत से भी कम रही। ऐसा करने वाले राज्यों के कारण देश में कोरोना मामलों में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है और ऐसे राज्यों में कोरोना टेस्टिंग के बाद पॉजिटिव होने की दर भी ज्यादा है। हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी

Advertisementspot_img

Also Read:

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के श्रीभूमि जिले के पथारकंडी में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵