प्रदेशभर में इनेलो का सदस्यता अभियान आठ अगस्त से: अभय चौटाला
प्रदेशभर में इनेलो का सदस्यता अभियान आठ अगस्त से: अभय चौटाला

प्रदेशभर में इनेलो का सदस्यता अभियान आठ अगस्त से: अभय चौटाला

बरोदा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों की लगाई ड्यूटियां सिरसा : इनेलो के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय में जिला स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें पार्टी की ओर से लिए गए अहम निर्णयों से अवगत करवाया। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने बैठक के दौरान अभी से बरोदा उपचुनाव की पूरी मजबूती से तैयारी करने का आह्वान करते हुए उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों की तीन-तीन दिन के लिए बरोदा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पार्टी की कल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करने के लिए ड्यूटियां लगाई। पार्टी आदेशों के मुताबिक इनेलो के जिला स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी 5, 6 व 7 अगस्त तक पार्टी की नीतियों का बरोदा के उपचुनावों के लिए प्रचार करना होगा। इस अवसर पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आगामी 8 अगस्त से पूरे हरियाणा में इनेलो अपना सदस्यता अभियान चलाएगी जिसमें लाखों लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि करीब 15 दिनों तक चलने वाले इस सदस्यता अभियान में जिला सिरसा में करीब 10 हजार से अधिक नए सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नए अध्यादेश लाकर किसानों को पूरी तरह से बर्बाद करने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने किसानों को बर्बाद करने के लिए ऐसा कदम उठाया तो इनेलो चुप नहीं रहेगी और सड़कों पर संघर्ष के लिए उतरेगी।-newsindialive.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in