back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इन्फ्लुएंसर अंकुश बहुगुणा ने सुनाई Digital Arrest की दासतां- 40 घंटे फंसा रहा, रोता, गिड़गिड़ाता रहा

सोशल मीडिया फेमस इन्फ्लुएंसर अंकुश बहुगुणा साइबर ठग का शिकार हुए हैं। जिसमें उन्‍होंने डिटेल में खुद के डिजिटल अरेस्ट की दर्दनाक कहानी को बयां किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया के फेमस इन्फ्लुएंसर अंकुश बहुगुणा साइबर ठग का शिकार हुए हैं। उन्‍होंने एक वीडियो में बताया है कि कैसे उन्हें 40 घंटे तक स्कैमर्स द्वारा बंधक बनाकर रखा गया था। उन्‍होंने बताया कि कैसे उन्‍हें दोस्तों और परिवार से भी अलग-थलग कर दिया गया था। इस बीच उन्होंने न सिर्फ अपने पैसे बल्कि मेंटल हेल्थ भी खो दी थी। 

डिजिटल दुनिया में हर किसी को सावधान रहना चाहिए। 

अंकुश ने वीडियो के माध्‍यम से बताया कि ठगों ने उनसे संपर्क कर एक नकली प्रस्ताव भेजा था। उनकी प्राइवेट इंफोर्मेशन हासिल करने के बाद ठगों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया था। ठगों ने उनकी पर्सनल फोटोज और डेटा लेकर ब्लैकमेल किया था। इस दौरान उन्हें दोस्तों और परिवार से अलग-थलग कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘वो मेरे जीवन के सबसे कठिन 40 घंटे थे। मुझे एक कमरे में बंद कर दिया था और मैं पूरी तरह से असहाय महसूस कर रहा था।’

अंकुश ने कहा कि उन्होंने पैसों के साथ-साथ अपनी मानसिक शांति और आत्मविश्वास भी खो दिया था। उन्होंने कहा कि ये घटना उनके लिए एक सीख है और उन्होंने लोगों को डिजिटल दुनिया में सावधान रहने की जरूरत है।

सोशल मीडिया यूजर्स को भी सतर्क रहने की सलाह दी है

उन्‍होंने अपने फॉलोअर्स और सोशल मीडिया यूजर्स को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। इस बारे में उन्होंने कहा कि ठग पहले आपसे सहानुभूति जीतते हैं और फिर आपकी कमजोरियों का फायदा उठाकर घटना को अंजाम देते हैं।

इस तरह घटनाओं से बचने के लिए ऐसा करें – 

– सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले अच्‍छी तरह सोच समझ लें। 

– किसी भी अनजान व्‍यक्ति या समूह के साथ अपनी निजी जानकारी, फोटोज या डेटा को साझा न करें। 

– यदि आपको लगता है कि आप साइबर ठक का शिकार हो रहे हैं तो ऐसी घटनाओं की जानकारी तुरंत पुलिस या साइबर सेल को दें। 

– अपने डिजिटल खातों की सुरक्षा के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूर कराएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मेरी च्वाइस पहले से क्लियर है…’ जिया शंकर संग सगाई की अफवाहों पर अभिषेक मल्हान का जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में पिछले कुछ दिनों से जिया शंकर और यूट्यूबर-अभिनेता अभिषेक मल्हान को लेकर सगाई और अफेयर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...