back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंडिगो-स्पाइसजेट ने रात 12 बजे तक टर्मिनल T1 से सभी फ्लाइट किए रद्द, IGI एयरपोर्ट ने दी जानकारी

Delhi Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल नंबर 1 पर हुए भीषण हादसे के बाद इंडिगो-स्पाइसजेट ने रात 12 बजे तक अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों से भीषण हादसे की खबरें सामने आ रहीं है। इसी बीच आज दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल नंबर 1 पर भी भीषण हादसा हुआ। इस इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि करीब 6 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।  

टर्मिनल-1 से सभी विमानों को रात करीब 12 बजे तक के लिए रद्द कर दिया है

अब इस हादसे के बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर हुए हादसे को देखते हुए विमान एजेंसियों ने टर्मिनल-1 से सभी विमानों को रात करीब 12 बजे तक के लिए रद्द कर दिया है। इससे पहले दी गई जानकारी में बताया गया था कि दोपहर 2 बजे तक विमानों को टर्मिनल 1 से ऑपरेट नहीं किया जाएगा। अब इस समयावधि को बढ़ा कर देर रात 2 बजे तक के लिए कर दिया गया है। 

दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दी जानकारी

दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि टर्मिनल नंबर 1 पर हुई दुर्घटना को देखते हुए इंडिगो और स्पाइसजेट की सभी उड़ानें आज रात करीब 12 बजे तक के लिए रद्द कर दिया है। साथ में टर्मिनल 1 से सभी प्रस्थान अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं, और सुरक्षा उपाय के रूप में चेक-इन काउंटर को भी बंद कर दिया गया हैं। हमें इस व्यवधान पर खेद है और इससे हुई किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से दी गई जानकारी में सभी उड़ानें आज दोपहर 2 बजे तक रद्द करने की बात कहीं गई थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

लाखों यात्रियों को संभालने की क्षमता और जबरदस्त कनेक्टिविटी, नोएडा एयरपोर्ट पर क्या-क्या होगा खास? कब शुरू होंगी उड़ान सेवाएं? जानिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शनिवार को Noida International Airport के फेज-1 का उद्घाटन किया। यह एयरपोर्ट जेवर में स्थित है...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵