back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

30 मिनट तक नहीं खुला Indigo विमान का दरवाजा, रायपुर की मेयर मीनल चौबे ने सुनाई आपबीती

इंडिगो के विमान का दरवाजा नहीं खुलने पर छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम की मेयर मीनल चौबे ने किया बड़ा दावा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर जहां इतने लोगों की मृत्यु हो जाने के बाद अब हर कोई विमान में सफर करने से डर रहा है तो वहीं बुधवार को दिल्ली से रायपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे इंडिगो के विमान का दरवाजा नहीं खुलने पर छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम की मेयर मीनल चौबे ने बड़ा दावा किया है, जिसमें उन्होनें बताया विमान में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य नेता भी मौजूद थे। रायपुर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद विमान संख्या 6ई-6312 का दरवाजा 30 मिनट से अधिक समय तक बंद रहा था। 

छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम की मेयर मीनल चौबे ने इंडिगो के विमान का दरवाजा नहीं खुलने पर सभी यात्रियों के 30 मिनट से अधिक समय तक विमान में ही बिताने को लेकर बड़ा दावा किया जिसमें उन्होनें बताया, बुधवार को दिल्ली से रायपुर का सफर कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य नेता समेत हम यात्री इंडिगो से रायपुर हवाई अड्डे पर जब पहुंचे, तब अपराह्न दो बजकर 20 मिनट पर विमान संख्या 6ई-6312 का दरवाजा 30 मिनट से अधिक समय तक बंद रहा। जब इसके लिए हमने गेट खुलने में देरी का कारण पूछा तो चालक दल ने हमें बताया कि कुछ तकनीकी समस्या आ गई है। उन्होंने बताया, ‘‘विमान के चालक दल के सदस्य लगातार गेट खोलने की कोशिश कर रहे थे। 30 मिनट के बाद, हमने चालक दल के सदस्यों को बाहर के लोगों की मदद लेने के लिए कहा तब जाकर जमीन पर मौजूद लोगों ने बाहर से गेट खोला, फिर हम निकल पाए। 

विमान का दरवाजा नहीं खुला तब हमें डर तो नहीं लगा- मीनल चौबे

मेयर मीनल चौबे ने इस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि, मैं देश भर के मेयर सम्मेलन में भाग लेने के लिए हरियाणा के पंचकूला गई थी, वहां से मैं दिल्ली पहुंची और रायपुर के लिए विमान में सवार हुई। जब रायपुर पहुंचने के बाद विमान का दरवाजा नहीं खुला तब हमें डर तो नहीं लेकिन हां अहमदाबाद की घटना का याद आने लगा कि, कैसे हमें छोटी-मोटी गड़बड़ियां भी हमें त्रासदी की याद दिलाती है। 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या बताया?

इसी विमान से दिल्ली से रायपुर पहुंचे कांग्रेस केवरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर बातचीत में बताया कि, यात्रियों को 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ा क्योंकि दरवाजा बंद रहा। लेकिन, दरवाजा खुलने के बाद यात्री सुरक्षित बाहर आ गए। बाद में ‘इंडिगो’ के प्रवक्ता ने इस घटना को स्वीकार करते हुए सभी यात्री को हुई तकलीफ को लेकर खेद व्यक्त करते हुए कहा, दिल्ली से रायपुर पहुंची 6ई 6313’ उड़ान के दरवाजे खोलने में मामूली तकनीकी समस्या के कारण देरी हुई। मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, आवश्यक आवश्यक जांच पूरी होने के बाद दरवाजा खोला गया। इस असुविधा के लिए हमें खेद है हम अपने ग्राहकों के धैर्य की सराहना करते है । सभी ने अपने धैर्य को बनाएं रखा।

Advertisementspot_img

Also Read:

रायपुर में रिकॉर्ड्स की बारिश! कप्तान सूर्या की आंधी में उड़े बॉलर, ईशान किशन ने भी मचाया कोहराम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए टी20 मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। 23...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...