back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय रेलवे ने ठंड और कोहरे के चलते रद्द की 24 ट्रेनें, यात्रा से पहले जांच लें लिस्‍ट

भारतीय रेलवे ने ठंड और कोहरे के चलते देश के कई अहम रूट्स की 24 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ठंड और कोहरे के बढ़ते प्रभाव ने रेल यात्रियों के लिए सफर चुनौतीपूर्ण बना दिया है। रात से लेकर सुबह तक कम विजिबिलिटी के कारण कई रूट्स पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो रही है। लगातार लेटलतीफी और सुरक्षा जोखिम को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने देश के कई अहम रूट्स की 24 ट्रेनों को अगले तीन महीनों तक के लिए रद्द करने का ऐलान किया है। यदि आप आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो अपनी ट्रेन की लिस्ट अवश्य चेक कर लें, ताकि कोई परेशानी न हो।

इन राज्‍यों के यात्रियों पर पड़ सकता है प्रभाव

भारतीय रेलवे द्वारा रद्द की गई 24 ट्रेनों का असर केवल कुछ शहरों तक सीमित नहीं रहेगा। यह फैसला दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम सहित कई बड़े राज्यों के लाखों-करोड़ों यात्रियों को प्रभावित कर सकता है। रेलवे के अनुसार, 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक ये ट्रेने विभिन्न रूट्स पर पूरी तरह से बंद रहेंगी। इसका मतलब यह है कि सर्दियों के पूरे पीक सीजन में इन रूट्स पर डायरेक्ट ट्रेन सर्विस उपलब्ध नहीं होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि इस दौरान सफर की योजना बनाते समय टिकट बुक करने से पहले IRCTC या रेलवे इन्क्वायरी वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट जरूर चेक करें। ऐसा करने से आखिरी समय में रूट या ट्रेन बदलने की परेशानी से बचा जा सकता है।

रद्द हुई ट्रेनों की सूची

ट्रेन नंबर – 14112 प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (25 फरवरी 2026 तक रद्द)

ट्रेन नंबर – 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं. एक्सप्रेस (25 फरवरी 2026 तक रद्द)

ट्रेन नंबर – 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्सप्रेस 27 फरवरी 2026 तक रद्द

ट्रेन नंबर – 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस (1 मार्च 2026 तक रद्द)

ट्रेन नंबर – 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस (27 फरवरी 2026 तक रद्द)

ट्रेन नंबर – 12328 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस (28 फरवरी 2026 तक रद्द)

ट्रेन नंबर – 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस (28 फरवरी 2026 तक रद्द)

ट्रेन नंबर – 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस (26 फरवरी 2026 तक रद्द)

ट्रेन नंबर – 14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस (26 फरवरी 2026 तक रद्द)

ट्रेन नंबर – 14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस (24 फरवरी 2026 तक रद्द)

ट्रेन नंबर – 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (2 मार्च 2026 तक रद्द)

ट्रेन नंबर – 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस (28 फरवरी 2026 तक रद्द)

ट्रेन नंबर – 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (27 फरवरी 2026 तक रद्द)

ट्रेन नंबर – 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (1 मार्च 2026 तक रद्द)

ट्रेन नंबर – 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस (23 फरवरी 2026 तक रद्द)

ट्रेन नंबर – 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस (24 फरवरी 2026 तक रद्द)

ट्रेन नंबर – 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस (26 फरवरी 2026 तक रद्द)

ट्रेन नंबर – 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस (27 फरवरी 2026 तक रद्द)

ट्रेन नंबर – 12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस (26 फरवरी 2026 तक रद्द)

ट्रेन नंबर – 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस (27 फरवरी 2026 तक रद्द)

ट्रेन नंबर – 22857 संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस (2 मार्च 2026 तक रद्द)

ट्रेन नंबर – 22858 आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस (3 मार्च 2026 तक रद्द)

ट्रेन नंबर – 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस (25 फरवरी 2026 तक रद्द)

ट्रेन नंबर – 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस (27 फरवरी 2026 तक रद्द)

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...