back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोक सभा अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल करेगा वियतनाम और कंबोडिया का दौरा

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में भारतीय सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल वियतनाम और कंबोडिया के दौरे पर जा रहा है। इस दौरे के दौरान बिरला दोनों देशों के अपने समकक्षों के साथ बैठक कर द्विपक्षीय संसदीय संबंधों को और अधिक मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल 19 से 21 अप्रैल के बीच वियतनाम के तीन दिवसीय दौरे पर रहेगा। भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल में सांसद सी.पी. जोशी, रीति पाठक, राहुल रमेश शेवाले, रजनी पाटिल, हरनाथ सिंह यादव, मितेश रमेशभाई पटेल के अलावा लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह भी शामिल होंगे। वियतनाम की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, बिरला नेशनल असेंबली के अध्यक्ष वुओंगदिन्ह ह्यू और वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक से मुलाकात करेंगे। बिरला हो ची मिन्ह समाधि पर भी श्रद्धांजलि देंगे और साथ ही हो ची मिन्ह सिटी के पार्टी सचिव न्ग्युएन वान नेन से भी मुलाकात करेंगे। लोक सभा अध्यक्ष 21 अप्रैल को हो ची मिन्ह सिटी में एक समुदाय-व्यावसायिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। वियतनाम की यात्रा के बाद , 22 अप्रैल को भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल लोक सभा अध्यक्ष के नेतृत्व में 4 दिवसीय दौरे पर कंबोडिया के लिए रवाना हो जाएगा। कंबोडिया के दौरे पर जाने वाले संसदीय प्रतिनिधिमंडल में सांसद रवनीत सिंह, सरोज पांडे, लॉकेट चटर्जी, शर्मिष्ठा कुमारी सेठी, डॉ. शांतनु सेन और लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह शामिल होंगे। कंबोडिया में 22 अप्रैल को नेशनल असेंबली पैलेस में नेशनल असेंबली के अध्यक्ष हेंग समरीन उनका स्वागत करेंगे। 22 से 25 अप्रैल के बीच चार दिवसीय यात्रा के दौरान, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला नेशनल असेंबली के अध्यक्ष हेंग समरीन और सीनेट के अध्यक्ष सई चुम से मुलाकात करेंगे। बिरला और भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के ता प्रोहम मंदिर, बेयोन मंदिर, बंटेय श्रेई मंदिर और अंगकोर वाट मंदिर भी जाने का कार्यक्रम है। –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...