back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान को बेनकाब करने दो भारतीय प्रतिनिधिमंडल विदेश दौरे पर, थरूर की टीम US और पांडा की सऊदी रवाना

दुनिया के देशों को आतंकवाद के खिलाफ "ऑपरेशन सिंदूर" के प्रयास और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की सच्चाई से अवगत कराने दो भारतीय प्रतिनिधिमंडल विदेश दौरे पर रवाना हुए हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की पोल खोलने के अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। इस कूटनीतिक रणनीति के तहत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार रात भारतीय सांसदों के दो और प्रतिनिधिमंडल विदेश दौरे पर रवाना हुए। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में एक सर्वदलीय दल अमेरिका के लिए रवाना हुआ, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ-साथ पनामा, गुयाना, ब्राज़ील और कोलंबिया की यात्रा करेगा। उधर, बीजेपी सांसद जय पांडा की अगुवाई में एक और टीम खाड़ी देशों की ओर रवाना हुई है, जिसमें सऊदी अरब प्रमुख पड़ाव होगा। दोनों टीमों का मकसद वैश्विक मंचों पर भारत की बात मजबूती से रखना और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की सच्चाई से अवगत कराना है।

“दुनिया को बताना होगा कि भारत चुप नहीं बैठेगा”


दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने स्पष्ट किया कि उनका दौरा केवल कूटनीतिक शिष्टाचार नहीं, बल्कि एक उद्देश्यपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा, “हमें अपने देश और आतंकवाद के खिलाफ हमारी प्रतिक्रिया को लेकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।” थरूर ने जोर देकर कहा कि भारत अब चुपचाप आतंकवाद का शिकार नहीं बनेगा, बल्कि उसका मुँहतोड़ जवाब देगा। हम नहीं चाहते कि दुनिया इसलिए आंख मूंद ले क्योंकि यह सिर्फ हमारे साथ हो रहा है। हम नहीं चाहते कि उदासीनता सच्चाई पर हावी हो जाए। उन्होंने इस दौरे को “शांति और उम्मीद का मिशन” बताया। थरूर ने कहा “हम वहां जाकर अपने अनुभव साझा करेंगे, हमने क्या किया, क्यों किया और आगे आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख क्या होगा। हम लोगों से मिलेंगे, संवाद करेंगे और उन्हें बताएंगे कि भारत बीते वर्षों से किस दर्द और संघर्ष से गुज़रा है।”

शशि थरूर के नेतृत्व में अमेरिका रवाना हुआ सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल


कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के लिए रवाना हो गया। इस प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों के साथ-साथ दो वरिष्ठ गैर-राजनीतिक विशेषज्ञ भी शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल में लोक जनशक्ति पार्टी की शांभवी चौधरी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के डॉ. सरफराज अहमद, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय, तेलुगु देशम पार्टी के गंती हरीश मधुर बालयोगी, भारतीय जनता पार्टी के शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कलिता और तेजस्वी सूर्या तथा शिवसेना के मिलिंद देवड़ा शामिल हैं।

इस टीम के साथ अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू और इंडियन ओशन रीजन के निदेशक डॉ. वरुण जेफ भी संपर्क अधिकारी के रूप में प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने रवाना होने से पहले कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम सभी को यह अहम जिम्मेदारी दी है कि हम दुनिया को यह स्पष्ट करें कि भारत पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कायम है।” उन्होंने आगे कहा कि “पाकिस्तान द्वारा खड़ा किया गया आतंकी नेटवर्क न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। दुनिया को अब इससे आंखें नहीं मूंदनी चाहिए।”

बैजयंत पांडा के नेतृत्व में संसदीय प्रतिनिधिमंडल भी रवाना


बैजयंत पांडा के नेतृत्व में एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया की यात्रा पर रवाना हुआ है। इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के निशिकांत दुबे, फंगनन कोन्याक और रेखा शर्मा, AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी, मनोनीत सांसद सतनाम संधू, पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद और पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला शामिल हैं। 

दिल्ली एयरपोर्ट से प्रस्थान से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए जय पांडा ने कहा, “हम पश्चिम एशिया की यात्रा पर जा रहे हैं और हमारे साथ कई वरिष्ठ सदस्य शामिल हैं। इस प्रतिनिधिमंडल का सबसे बड़ा संदेश भारत की ओर से प्रदर्शित एकता है, जिसे हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने रखने जा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “युद्धभूमि में विजय के बाद भी यह जरूरी है कि दुनिया आतंकवाद जैसे वैश्विक खतरे पर ध्यान केंद्रित करे। भारत जिस आतंकवाद से प्रभावित है, वह विशेष रूप से एक राष्ट्र द्वारा प्रायोजित है। हाल ही में कई देश इस सच्चाई को स्वीकार कर हमारे रुख का समर्थन कर रहे हैं और यही हमारी यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।”

“आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दों पर करेंगे चर्चा”


प्रतिनिधिमंडल में शामिल AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, “हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान न केवल आतंकवादी शिविर संचालित कर रहा है, बल्कि उन्हें हर स्तर पर समर्थन भी दे रहा है। ये आतंकवादी भारत में घुसपैठ कर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। हम इन चारों देशों के साथ इन गंभीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे।” 

“पाकिस्तान के फर्जी नैरेटिव का पर्दाफाश करेंगे”


राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा, “हम इस दौरे पर भारत की स्थिति को स्पष्ट करने जा रहे हैं। पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ हमारे पास जो तथ्य हैं, उन्हें हम सामने रखेंगे कि किस तरह से वह निर्दोष भारतीय नागरिकों को निशाना बना रहा है और भारत ने उसके आतंकी ठिकानों पर सटीक और योजनाबद्ध कार्रवाई की है। हमारा प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के झूठे प्रचार और फर्जी नैरेटिव का पर्दाफाश करेगा।”

Advertisementspot_img

Also Read:

शशि थरूर के बेटे को वॉशिंगटन पोस्ट ने नौकरी से हटाया, ईशान थरूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्‍ट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर को अमेरिका में उन्‍हें नौकरी से निकाला गया है। ईशान...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...