back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत ने तुर्किये को भेजी मदद, विदेश मंत्री ने NDRF की टीम को किया रवाना

तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप की वजह से हजारों लोगों की जान चली गई है। भारत की तरफ से लगातार राहत सामग्री भेजी जा रही है। देर रात हिंडन एयरपोर्ट से एक विमान राहत सामग्री लेकर तुर्की के लिए रवाना हुआ

नई दिल्ली, एजेंसी। तुर्किए में आए भयंकर भूकंप से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार ने ‘ऑपरेशन दोस्त’ शुरू किया है। बुधवार देर रात भारतीय वायु सेना का सी17 ग्लोबमास्टर विमान से एक और टीम तुर्किए के लिए रवाना की गई। चिकित्सा, राशन, राहत उपकरणों और एनडीआरएफ के जवानों को रवाना करने के लिए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन हिंडन एयरबेस गाजियाबाद पहुंचें।

तुर्किये में भारत ने मदद के लिए खोला अस्पताल 

यहां केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबंधित अधिकारियों को तुर्किए में भूकंप से प्रभावित लोगों को सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि तुर्की में भूकंप प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारत ने वहां एक अस्पताल भी खोला है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम और आवश्यक उपकरण भी भेजे जा रहे हैं।

 11 हजार से ज्यादा लोगों की हुई मौत 

उल्लेखनीय है कि 6 फरवरी को तुर्किए और सीरिया में विनाशकारी भूकंप पाया था। कई भूकंप झटकों से तुर्किए और सीरिया में भारी तबाही हुई है। दाेनों देशाें में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 11 हजार के पार हो गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Indigo एयरलाइन को DGCA की दो टूक, तुर्की से लीज पर लिए विमान मार्च 2026 के बाद नहीं उड़ेंगे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। इंडिगो एयरलाइन की हालिया फ्लाइट रद्दीकरण की घटनाओं ने देशभर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालाँकि अब एयरलाइन का...
spot_img

Latest Stories

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵