back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस्‍तीफे के बाद किस बंगले में रहेंगे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़? खाली कराया गया VVIP आवास

जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। इस इस्तीफे के पीछे की वजह उन्होंने स्वास्थ्य कारणों को बताया था।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के लिए राजधानी में एक नया बंग्‍ला अलॉट करने के लिए तय किया गया है।जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति पद से इस्‍तीफे के बाद भले ही बंगले को लेकर शहरी विकास मंत्रालय से अब तक कोई संपर्क न किया हो पर विभाग ने पहले से ही उनके नए बंगले की व्यवस्था कर ली है।

आपको बता दें कि, पूर्व उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई, 2025 को अपने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। इस इस्तीफे के पीछे की वजह उन्होंने स्वास्थ्य कारणों को बताया था। जगदीप धनखड़ इस समय उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में रह रहे हैं। नियम के मुताबिक, वह इस्तीफे के बाद वे यहां करीब 15 महीनों तक रह सकते हैं।

जगदीप धनखड़ ने आवास के लिए नहीं किया संपर्क

इस बीच, एक जानकारी सामने आई है कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अभी तक अपने लिए सरकारी बंगले के लिए शहरी विकास मंत्रालय से संपर्क नहीं किया है। लेकिन मंत्रालय के तहत आने वाले डायरेक्टर ऑफ़ एस्टेट ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के लिए 34 एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग पर टाइप-8 का बंगला खाली करा लिया है।

पद छोड़ने के बाद दिया जाता है बंगला?

मिली जानकारी के अनुसार, भारत के उपराष्ट्रपति को पद से हटने के बाद दिल्ली के लुटियन जोन में टाइप 8 या उनके पैतृक स्थान पर 2 एकड़ की भूमि दी जाती है। कहा जा रहा है कि जगदीप धनखड़ को भी एक टाइप-8 सरकारी बंगला दिया जाएगा।

जगदीप धनखड़ पिछले साल अप्रैल में उपराष्ट्रपति बनने के बाद ‘उपराष्ट्रपति एन्क्लेव’ में रह रहे थे, जो संसद भवन परिसर के पास चर्च रोड पर मौजूद है। अब इस्तीफे के बाद उन्हें यह आवास खाली करना होगा। हालांकि, इसके लिए अभी समय है। इसके बाद विभाग उनके रहने के इंतजाम में लग गया है।

9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव

जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति छोड़ने के बाद वह पद अभी खाली है। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने अपनी तरफ से इसे लेकर चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। 21 तारीख तक उम्मीदवार नॉमिनेशन फाइल कर सकते है। इसके साथ ही 25 अगस्त तक नाम वापस लिया जा सकता है। उपराष्ट्रपति पद के लिए 09 सितंबर को वोटिंग कराई जाएगी। इसी दिन देश को नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...